BiharNews बेतिया विधानसभा के आम जनों से रोहित सिकारिया की अपील

BiharNews Rohit Sikariya's appeal to the general public of Bettiah Assembly
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
लोकतंत्र सबसे बड़े महापर्व आम चुनाव के मालिक मतदाता के पास धूल से फूल उगाने की ताकत है। उसी दबाव के सम्मान में, मैं रोहित कुमार सिकारिया, स्थानीय नगर निगम के वार्ड 17 का नगर पार्षद रहते बेतिया विधानसभा क्षेत्र एक निर्दलीय प्रत्याशी बनकर जनता जनार्दन का आशीर्वाद मांगने आ रहा हूं।BiharNews Rohit Sikariya's appeal to the general public of Bettiah Assembly

इस अभियान में मेरी धर्मपत्नी और नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया भी अपने को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रताड़ित करने वाली ताकतों के विरुद्ध अपने सत्य और सेवा का प्रबल संकल्प के साथ जनता की अदालत में न्याय की भीख मांगने घर घर जाएंगी। जनता के प्रति अपनी निष्ठा पूर्ण सेवा को भी जारी रखने के लिए जनता जनार्दन के समर्थन का आशीर्वाद मांगेगी। न्याय पाने के लिए जन समर्थन मांगने के महायज्ञ का शुभारंभ आगामी 18 अक्टूबर के दिन शक्ति की अधिष्ठात्री जगदम्बा महाकाली के धाम नगर के कालीबाग मंदिर से सुबह 9 बजे किया जाएगा। इसी यात्रा के क्रम में बेतिया विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष मैं रोहित कुमार सिकारिया द्वारा अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा।

BiharNews Rohit Sikariya's appeal to the general public of Bettiah Assembly

इस महायज्ञ में सहभागिता का आशीर्वाद देने के लिए आप सबका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग और सहभागिता की सादर शतत विनम्र प्रार्थना है।

Trending News