BiharNews जिला स्वीप कोषांग के तत्वावधान में दिव्यांगजनों की मतदाता जागरूकता रैली सम्पन्न

Bihar News: A voter awareness rally for the disabled was held under the auspices of the District SWEEPS Cell.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला स्वीप कोषांग, प० चम्पारण के द्वारा आज दिव्यांगजनों की रैली का आयोजन किया गया। रैली को हरा झंडा दिखाकर एडीएम अनिल कुमार सिन्हा एवं श्रीमती नगमा तबस्सुम ने रवाना किया।Bihar News: A voter awareness rally for the disabled was held under the auspices of the District SWEEPS Cell.

विकलांग जनों की इस रैली को कलेक्ट्रेट से रेड क्रॉस सोसाइटी तक जाकर सभी विकलांग जनों ने आम जनमानस को जागरूक करने का प्रयास किया ताकि सभी पश्चिम चम्पारण के मतदाता 11 नवंबर को बढ़-चढ़कर मतदान करें।

श्रीमती नगमा तबस्सुम, नोडल जिला स्वीप कोषांग ने कहा कि जिले में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में ज्यादा से ज्यादा मतदाता मतदान करें, इसके लिए लगातार जिला स्वीप कोषांग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। साथ ही दिव्यांगजनों की रैली में सभी को मतदान हेतु शपथ भी दिलाई गयी।

स्वीप की सदस्या सुश्री मेरी एडलीन ने रैली की अगुवाई करते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी तक सभी जनमानस से नारा लगवाया और लोगो से अपील किया कि सभी मतदाता 11 नवंबर को मतदान अवश्य करें।Bihar News: A voter awareness rally for the disabled was held under the auspices of the District SWEEPS Cell.

इस अवसर पर जिला स्वीप आइकॉन (दिव्यांग) – मुन्तज़िर हुसैन, स्वीप कोषांग की सदस्या श्रीमती रानी कुमारी, राज किशोर पांडेय, संजय कुशवाहा, राम इकबाल, राजीव रंजन, राज सम्पोषित कन्या विद्यालय बेतिया की NCC कैडेट रेड क्रॉस के इमरान कुरैशी आदि सहित तमाम लोग शामिल रहे शामिल हुए।

Trending News