Lucknow News :योगी सरकार का एडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए बड़ा निर्णय

Lucknow News: Yogi government's big decision for teachers of aided secondary schools
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

योगी सरकार ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों के ऑफलाइन स्थानान्तरण के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा ने शासनादेश जारी कर दिया है।Lucknow News: Yogi government's big decision for teachers of aided secondary schools

जारी शासनादेश के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय स्तर पर लम्बित कुल 1641 शिक्षकों का ही ऑफलाइन स्थानान्तरण किया जाएगा। इसके पश्चात वर्तमान शैक्षिक सत्र में कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही किसी भी शिक्षक को ऐसे विद्यालय में स्थानान्तरित नहीं किया जाएगा, जहाँ वह पूर्व में कार्यरत रह चुका हो।Lucknow News: Yogi government's big decision for teachers of aided secondary schools

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उपर्युक्त प्रावधानों एवं शर्तों के अनुरूप स्थानान्तरण की प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण करें, जिससे शैक्षणिक कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

Trending News