Lucknow News:भगवान बुद्ध की करुणा और शांति की शिक्षाएँ आज की वैश्विक चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करती हैं

Lucknow News: Lord Buddha's teachings of compassion and peace offer solutions to today's global challenges.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को रूस के काल्मिकिया गणराज्य की राजधानी एलिस्ता स्थित काल्मिक विश्वविद्यालय परिसर का अवलोकन कर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों से संवाद किया तथा भगवान बुद्ध की विरासत की भावना के प्रतीक के रूप में विश्वविद्यालय को मूल्यवान कंजूर भेंट किया।IMG 20251015 WA0080

उन्होंने काल्मिकिया गणराज्य, रूस के केचेनरी स्थित खुरुल (बौद्ध मठ) में भगवान तथागत बुद्ध का दर्शन व पूजन किया। इस अवसर पर पूज्य मठाध्यक्ष जी को भगवान तथागत बुद्ध की विरासत की भावना के प्रतीक के रूप में अमूल्य कंजूर भेंट किया।

IMG 20251015 WA0083
श्री मौर्य रूस के काल्मिकिया गणराज्य की राजधानी एलिस्ता में आयोजित काल्मिक समुदाय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। इस अवसर पर उन्होने कहा कि भारत और रूस के बीच बौद्ध धर्म पर आधारित यह साझा आध्यात्मिक विरासत केवल एक प्राचीन सांस्कृतिक सूत्र नहीं, बल्कि करुणा, शांति और सार्वभौमिक बंधुत्व जैसे शाश्वत मूल्यों की प्रतीक भी है।

IMG 20251015 WA0081
कहा कि भगवान बुद्ध की करुणा और शांति की शिक्षाएँ आज की वैश्विक चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करती हैं।भगवान तथागत बुद्ध के अवशेषो की प्रदर्शनी एलिस्ता, काल्मिकिया गणराज्य रूस मे आयोजित किया जाना बसुधैव कुटुम्बकम् की भावना से प्रेरित है।

Lucknow News: Lord Buddha's teachings of compassion and peace offer solutions to today's global challenges.

यह आयोजन भारत व रूस के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सम्बन्धो के लिहाज़ से भी बहुत महत्वपूर्ण है।

Trending News