Prayagraj News:जिलाधिकारी ने माघ मेला की तैयारियों के सम्बंध में की बैठक

Prayagraj News: District Magistrate held a meeting regarding the preparations for Magh Mela.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को कैम्प कार्यालय में माघ मेला की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने माघ मेला के आयोजन हेतु कराये जाने वाले कार्यों से सम्बंधित प्रमुख विभागों के कार्यों की तैयारियों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पीडब्लूडी, विद्युत, सिंचाई, स्वास्थ्य, जल निगम तथा मेला प्राधिकरण के द्वारा कराये जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी सम्बंधित विभागों को माघ मेला के दृष्टिगत कराये जाने वाले कार्यों हेतु टेण्डर इत्यादि की कार्यवाही के बारे में जानकारी ली, जिसपर सभी प्रमुख विभागों के द्वारा अवगत कराया गया कि इस माह के अंत तक टेण्डर की कार्यवाही सम्पन्न कर ली जायेगी तथा मेला से सम्बंधित कार्यों को समय से पूर्ण कर लिया जायेगा।

Prayagraj News: District Magistrate held a meeting regarding the preparations for Magh Mela. जिलाधिकारी ने सभी विभागों को टेण्डर की कार्यवाही अनिवार्य रूप से समय से पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने मेला प्राधिकरण के द्वारा कराये जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए मेला प्राधिकरण को जमीन के समतलीकरण सहित अन्य कार्यों से सम्बंधित सभी कार्यवाही समय से पूर्ण किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने माघ मेला आयोजन से सम्बंधित प्रमुख विभागों को कार्यों को समय से पूर्ण किए जाने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाहियां शीघ्रता से सुनिश्चित किए जाने के लिए निर्देशित किया है।

Prayagraj News: District Magistrate held a meeting regarding the preparations for Magh Mela.

इस अवसर पर डीसीपी नगर, अपर जिलाधिकारी नजूल, उपजिलाधिकारी श्री अभिनव पाठक सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News