Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, पांच दुकानें हुई जलकर राख

जनवाद टाइम्स 15 October 2025
Bihar News: A massive fire broke out due to a gas cylinder explosion, burning five shops to ashes.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
मझौलिया में गैस सिलेंडर विस्फोट से लगी भीषण आग, पांच दुकानें जलकर राख।

बेतिया अनुमंडल के मझौलिया बाजार में सोमवार की सुबह करीब 9 बजे गैस सिलेंडर फटने से भयंकर विस्फोट हुआ। जिससे पूरा इलाका दहल उठा। घटना पुराना पोस्ट ऑफिस के पास, चीनी मिल बाबू क्वार्टर गेट के सामने स्थित आशीष मिष्ठान भंडार में हुई। सिलेंडर फटते ही जोरदार धमाका हुआ और दुकान में भीषण आग लग गई।

Bihar News: A massive fire broke out due to a gas cylinder explosion, burning five shops to ashes.
देखते ही देखते आग ने आसपास की सोनू अंडा दुकान, रहमतुल्लाह का सैलून और अन्य दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। कुल तीन धमाकों से मझौलिया बाजार थर्रा उठा। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के लोग भय से इधर-उधर भागने लगे। अफरा-तफरी में दर्जनों लोग घायल हो गए, जबकि लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड के जवानों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे चीनी मिल के सेफ्टी अफसर गोविंद चौधरी, जितेंद्र साह और स्थानीय ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए दुकानों में रखे तीन गैस सिलेंडर को बाहर निकाला, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

Bihar News: A massive fire broke out due to a gas cylinder explosion, burning five shops to ashes.घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इधर, मिष्ठान भंडार के मालिक आशीष की दो बहनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। इस घटना ने पूरे मझौलिया बाजार को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post navigation

Previous: BiharNews आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर प्रवर्तन एजेंसियों की बैठक सम्पन्न
Next: BiharNews युवक का शव बरामद, पीट पीटकर हत्या की आशंका

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.