Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:13 अक्टूबर को प्रयागराज में राज्य स्तरीय कला उत्सव का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 October 2025
Prayagraj News: A state-level art festival will be held in Prayagraj on October 13th.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025-26 का आयोजन 13 अक्टूबर 2025 को सेंट एन्थोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, प्रयागराज में किया जा रहा है। इसमें 18 मंडलों से चयनित प्रतिभागी जनपदों के कुल 426 विद्यार्थी प्रदर्शन करेंगे, जिनमें 289 बालिकाएँ, 137 बालक और 03 दिव्यांग विद्यार्थी सम्मिलित हैं। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर के कला उत्सव में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Prayagraj News: A state-level art festival will be held in Prayagraj on October 13th.

समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कला उत्सव-2025 के आयोजन हेतु भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश को कुल 14.00 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसमें से 9.30 लाख रुपए जनपद व मंडल स्तर पर आयोजन के लिए तथा 4.23 लाख रुपए राज्य स्तरीय आयोजन हेतु जनपद प्रयागराज को प्रेषित की गई है।Prayagraj News: A state-level art festival will be held in Prayagraj on October 13th.

अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता चार चरणों जिला, मंडल, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। जिला स्तर पर 75 जनपदों के 1852 विद्यालयों (694 राजकीय, 817 सहायता प्राप्त, 334 निजी एवं 7 अन्य) के 10,692 विद्यार्थियों (8231 बालिकाएँ व 2461 बालक) ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस वर्ष 36 दिव्यांग विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर समावेशी शिक्षा की अवधारणा को सशक्त बनाया। मंडल स्तर पर प्रतियोगिताएँ 20 सितम्बर 2025 तक संपन्न कराई गईं हैं। उन्होंने बताया कि कला उत्सव, वर्ष 2015 से भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य विद्यालयी शिक्षा में कला के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 की अनुशंसा एवं नई शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप आयोजित किया जाता है, जिसमें शिक्षा को अधिक रचनात्मक, सहभागी और रूचिकर बनाने पर बल दिया गया है।Prayagraj News: A state-level art festival will be held in Prayagraj on October 13th.

इस वर्ष कला उत्सव की विषयवस्तु “विकसित भारत – वर्ष 2047 के भारत की परिकल्पना” निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता की संरचना में सुधार करते हुए इस वर्ष कला विधाओं की संख्या 6 से बढ़ाकर 12 की गई है, ताकि एकल एवं समूह दोनों श्रेणियों के प्रतिभागियों को समान अवसर प्राप्त हों। कला उत्सव में संगीत (गायन व वादन), नृत्य (शास्त्रीय व लोक), नाटक, दृश्यकला (द्वि-आयामी एवं त्रि-आयामी) और पारंपरिक कहानी वाचन जैसी विधाएँ सम्मिलित हैं। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों से भाग लिया हैं। पिछले वर्षों के विजेता (प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान) को इस वर्ष भाग लेने की अनुमती नहीं दी गयी थी।

Post navigation

Previous: Lucknow News:यूपी के डिप्टी सीएम श्री केशव मौर्य प्रतिनिधिमण्डल के साथ भगवान बुद्ध के अवशेषों को लेकर रूस के काल्मिकिया गणराज्य की राजधानी एलिस्ता पहुँचे
Next: Agra news दीपावली महोत्सव में डांडिया की धूम, महिलाओं ने दिखाया हुनर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.