Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जनवाद टाइम्स 13 October 2025
BiharNews Players showed their strength in the district level sports competition 2025
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 जो दिनांक 10 से 12 अक्टूबर 2025 तक महाराजा स्टेडियम बेतिया सहित विभिन्न आयोजन स्थलों पर आयोजित की जा रही थी।BiharNews Players showed their strength in the district level sports competition 2025

योगासन की प्रतियोगिता में विशेष प्रकार से मार्किग प्रणाली को अपनाया गया जिसमें राष्ट्रीय योगासन जज पवन कुमार चौधरी के नेतृत्व में 10 तकनीकी पदाधिकारियों ने सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन मार्किंग किया जो जिलास्तरीय प्रतियोगिता योगासन प्रतिस्पर्धा का विशेष पहचान रहा।

योगासन के खिलाड़ियों ने अपनी विशेष दल का परिचय देते हुए उपस्थित खिलाड़ियों का मन मोह लिया। योगासन में अंडर 14 बालिका वर्ग में अनाया कुमारी, अस्तुति कुमारी बालक वर्ग में आशीष कुमार, अभिराज कुमार, गुलशन कुमार, आदित्य कुमार का चयन किया गया। अंडर 17 बालक वर्ग में में सारांश कुमार, अभिषेक कुमार, बालिका वर्ग में अस्मृति कुमारी, लक्की कुमारी, राजलक्ष्मी कुमारी, स्वाति कुमारी का चयन किया गया। आयु वर्ग अंडर 17 हैंडबॉल बालक वर्ग में नॉटेडम पब्लिक स्कूल विजेता व के आर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेतिया उपविजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। आयु वर्ग अंडर 19 बालक में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेतिया डीह चनपटिया विजेता व उत्क्रमित उच्च विद्यालय भितिहरवा गौनाहा उपविजेता जबकि उसी वर्ग के बालिका वर्ग में राजकीय बुनियादी विद्यालय वृंदावन कन्या विजेता व नॉटेडम पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। आयु वर्ग अंडर 14 बालक कबड्डी में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बरवत परसाई बेतिया विजेता व उत्क्रमित उच्च विद्यालय भितिहारवा गौनाहा उपविजेता । कराटे आयु वर्ग अंडर 14 भार वर्ग 40 से 45 किलोग्राम में सुमित कुमार गोल्ड, अमित कुमार ब्रांच जबकि 35 से 40 किलो भार वर्ग में मोहम्मद एहान गोल्ड ,कुंज जैसवाल सिल्वर ,विशाल कुमार ब्राउज। मेडल। विजय कुमार पंडित जिला खेल पदाधिकारी ने बताया जो प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है उसका मेडल ट्रॉफी से खिलाड़ियों को नवाजा जा रहा है। खेल भवन सह व्यायामशाला भवन में फेंसिंग की प्रतियोगिता 7 बजे अपराहन तक समाप्त होने की संभावना है।

BiharNews Players showed their strength in the district level sports competition 2025

समाचार लिखे जाने तक प्रतियोगिता जारी है। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी निपुण शारीरिक शिक्षकों, सामान्य शिक्षकों,शारीरिक स्वास्थ्य अनुदेशकों , वरीय खिलाड़ियों, खेल संघों के सम्मानित पदाधिकारियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :आजादी के पूर्व नेता सुभाष चंद्र बोस परंतु आजादी के बाद किसी को नेता की उपाधि मिली तो वह श्रध्येय मुलायम सिंह यादव जी थे- डॉ0 मान सिंह यादव
Next: BiharNews मतदाता जागरूकता हेतु स्कूटी रैली का आयोजन 13 अक्टूबर को

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.