BiharNews जन-जन का नारा है, मतदान अधिकार हमारा है

BiharNews The slogan of every person is, the right to vote is ours.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

बिहार विधानसभा आमनिर्वाचन 2025 में मतदाताओं की भागीदारी हेतु जिला स्वीप कोषांग, प० चम्पारण द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कोहड़ा, योगापट्टी में छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।BiharNews The slogan of every person is, the right to vote is ours.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छात्र- छात्रा, शिक्षकगण सहित सभी कर्मियों की सहभागिता रहती है। इसी क्रम में आज मतदाता जागरूकता रैली विद्यालय के पोषक क्षेत्र में निकाली गई जिसमें 300 से अधिक छात्रा शामिल हुई।BiharNews The slogan of every person is, the right to vote is ours.

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक संतोष कुमार, सकल कुमार, विवेक शुक्ला शिक्षिका ज्योति कुमारी, पूजा कुमारी सहित अन्य उपस्थित हुई।

Trending News