Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘‘बाल विवाह को ना, शिक्षा को हां’’ विषय पर आधारित कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जनवाद टाइम्स 10 October 2025
Prayagraj News: Under the chairmanship of the District Magistrate, a program was organized on the topic "No to child marriage, yes to education".
Share News
       

 

रिपोर्ट विजय कुमार

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर आधारित मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास के द्वारा विकास भवन स्थित सरस सभागार में गुरूवार को ‘‘बाल विवाह को ना, शिक्षा को हां’’ विषय पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी के द्वारा रोके गए बाल विवाहों में शामिल कुल 25 बालिकाओं, पुलिस विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों/कर्मचारी को सम्मानित किया गया और कार्यक्रम में बाल विवाह को रोकने से उनके सामने आयीं चुनौतियों पर चर्चा की गयी।IMG 20251010 WA0035

इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिलाओं को सशक्त व उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया जा रहा है, जिससे वे अपने क्षेत्र में और भी मेहनत व लगन से कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के द्वारा छेड़खानी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण दिया जा रहा है।

IMG 20251010 WA0038

जिलाधिकारी ने बाल विवाह के विरूद्ध संघर्ष करते हुए अभियान चलाकर अच्छा कार्य करने वाली बालिकाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने उपस्थित लोगो से बाल विवाह के विरूद्ध अभियान में सम्मिलित होने का आह्वाहन किया।IMG 20251010 WA0037

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी जागरूकता के अभाव में लोग लड़कियों को बोझ समझते है और उनकी कम उम्र में ही शादी कर अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को यदि मौका दिया जाये, तो वह लड़कों की तुलना बहुत अच्छा कार्य कर सकती है और बहुत आगे बढ़ सकती है, इसलिए लड़कियां बोझ हैं की सोच को हमें बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानून की दृष्टि एवं सामाजिक रूप से अपराध तो है इसके साथ ही कम उम्र में शादी कर लड़कियों का भविष्य बिगाड़ रहे है। उनकी प्रतिभा को दबाकर उन्हें घर-परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त कर दिया जाता है।

जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति अभियान की थीम-सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक नारी सशक्त नहीं होगी, तब तक प्रदेश भी समृद्ध नहीं होगा। कहा कि आधी जनसंख्या आपकी है, यदि आधी जनसंख्या कार्य नहीं करेगी, मजबूत नहीं होगी, तो देश और प्रदेश कैसे विकसित होगा। उन्होंने कहा कि आधी आबादी की प्रतिभा का बिना उपयोग किए हम विकसित भारत का सपना नहीं देख सकते हैं। बाल विवाह कराने वाले ऐसे लोग देश के विकास में भी अवरोधक बने हुए है।

जिलाधिकारी ने महिला एवं बालिकाओं से सम्बंधित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह, घरेलू हिंसा और महिलाओं से सम्बंधित अन्य मामलों में हेल्पलाइन नम्बरों पर तुरंत सूचना दें और जिसपर तत्काल कार्रवाई होगी।Prayagraj News: Under the chairmanship of the District Magistrate, a program was organized on the topic "No to child marriage, yes to education".

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त श्री पंकज, जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सर्वजीत सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: PrayagrajNews : दिव्यांगजनों को मिलेगा निःशुल्क इलेक्ट्रानिक कृत्रिम हाथ 
Next: Prayagraj News :मा0 मंत्री श्री नंदी जी ने यूपी इण्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज के 10 दिवसीय ट्रेड शो का किया शुभारम्भ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.