मेरठ न्यूज: वरिष्ठ नेताओं ने किया एलजेपी के लिए जनसंपर्क।

संवाददाता: मनीष गुप्ता
आगामी विधानसभा चुनाव 10 फरवरी जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। प्रतियाशियो में बेचैनी बढ़ने लगी है। पार्टी के प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार को लेकर पूरी जान लगा रखी है। जनता को वोट के लिए अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में मेरठ शहर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी सुशील वर्मा के चुनाव प्रचार में गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, महासचिव ठाकुर अशोक कुमार, शकील अहमद, बागपत के जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह सहित उम्मीद कुमार काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शौराज सिंह पवार प्रदेश उपाध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास व मेरठ मंडल प्रभारी पूर्व सदस्य उत्तर रेलवे सलाहकार समिति सहित अन्य लोग भी शामिल रहे। अपने जनसंपर्क के प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, महंगाई, सुरक्षा आदि समस्याओं को लेकर अपनी पार्टी का मुद्दा उठाया। और इस पर काम करने का जनता से वादा किया। की आपको हर संभव मदद मिलती रहेगी।