संवाददाता: मनीष गुप्ता
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रत्याशियो के लिए किसी जंग के मैदान से कम नहीं है। मतलब जिस तरह से जंग के मैदान में अपनी ताकत दिखानी होती है। सामने वाले को हराने के लिए। उसी प्रकार चुनाव में भी अपनी पार्टी और अपनी पहचान से ही सामने वाले को हरा सकते हो। जिस प्रकार सेनापति के पीछे सेना चलती है। उसी प्रकार चुनाव में प्रत्याशी के पीछे उसकी पार्टी के द्वारा किए गए कार्य बोलते हैं। मतलब जैसा काम वैसा नाम। इस बात को साबित करते हुए। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गिरजा गांव में चुनाव प्रचार प्रसार के पहुंचे वहा की जनता ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। और जगदीश शर्मा जी के समर्थन में नारे लगाए। उसके बाद जगदीश शर्मा जी ने गिरजा गांव की जनता को संबोधित किया। संबोधन के दौरान जपरतिनिधियो की भीड़ में बड़े बुजुर्ग, महिलाएं, बहने और अधिक संख्या में युवा पीढ़ी भी उपस्थित रही। संबोधन के दौरान जगदीश शर्मा जी ने युवा पीढ़ी को दी जाने वाली सुविधाओं के विषय बताया। महिलाओं व बुजुर्गो को दी जाने वाली सुविधाओं का भी वर्णन किया। उसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसंपर्क किया। और कांग्रेस पार्टी को अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की गई।