अध्यात्मउतरप्रदेशपर्यटनमथुरा

मथुरा गोवर्धन पूजा में उमड़ा जन सैलाब

संवाददाता सुशील चंद्र : मथुरा गोवर्धन में अन्नकूट पर श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ पड़ा हजारों की संख्या में भक्तगण सुबह से ही पावन भूमि पर पहुँचने लगे और दोपहर होते होते संख्या बढ़ती गयी जिसके कारण पुलिस प्रशासन को व्यवस्था सँभालने में काफी मसक्कत करनी पड़ी।

गोवर्धन पहुँचने वाले भक्तों के लिए भक्तों ने जगह जगह पर खाने पीने के लिए निःशुल्क भंडारे लगाए जिससे आने वाले लोगों को काफी राहत मिली।

गोवर्धन पूजा का बृज क्षेत्र में विशेष महत्व है जिसके कारण देश के कोने कोने से भक्तगण यहाँ दर्शन करने आते हैं।

गोवर्धन पूजा पर भारत के ही नहीं बल्कि विदेश के भी भक्तगण गोवर्धन पूजा में शामिल होने के लिए आते हैं।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर युवा , महिला भक्तगण सेवा भाव से श्रद्धा पूर्वक सेवा दान करते देखे गए।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स