Breaking News

जिला कांग्रेस कमेटी आगरा ने की प्रेस वार्ता कर 5-15 नवंबर तक के कार्यक्रमों की घोषणा

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद : आज जिला कांग्रेस कमेटी आगरा के द्वारा हरियाली वाटिका घटिया आजम खान पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ अब सड़कों पर

उतरना होगा । साथ ही बढ़ती हुई बेरोजगारी हताश युवा पीढ़ी किसानों की समस्याओं के प्रति सरकारी उदासीनता किसान आत्महत्या दुकानदार वाह छोटे व्यापारियों का व्यापार धंधा चौपट होने देश में व्याप्त आर्थिक आपातकाल आज प्रमुख समस्याओं के प्रति रोष प्रकट किया साथ ही देश व प्रदेश में बढ़ते हुए

अपराधों के प्रति चिंता प्रकट की गई। प्रेस वार्ता के माध्यम से जिला अध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित ने 5 नवंबर से 15 नवंबर 2019 तक के कार्यक्रमों की घोषणा की ।जिला कांग्रेस कमेटी आगरा के द्वारा आज 5 नवंबर प्रेस वार्ता का आयोजन, 6 से 7 नवंबर पर्चा वितरण, 8 से 9 नवंबर को नुक्कड़ सभाएं, 10 नवंबर को मुख्य बाजारों में बर्तन बचाते हुए कांग्रेसी कमेटी के द्वारा प्रदर्शन, 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हुआ अब्दुल कलाम आजाद जयंती कार्यक्रम का आयोजन, 12 व 13 नवंबर को किसानों की समस्याओं को लेकर सुनवाई, 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कार्यक्रम, 14 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन, कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रेस वार्ता मैं जिला कांग्रेस कमेटी आगरा में उपस्थित कार्यकर्ताओं व सदस्यों में डॉक्टर अनिल चौधरी पूर्व विधायक, मुकेश धनगर प्रदेश सचिव प्रभारी आगरा, श्रीमती मनोज दीक्षित, जिला अध्यक्ष आगरा, शबाना खंडेलवाल प्रदेश महासचिव ,राम टंडन अश्वनी जैन जैन शिरोमण सिंह, कृष्णा तिवारी गोपाल गुरु बिलाल अहमद रामेंद्र पचौरी एडवोकेट ,पारो शर्मा, विनय गौतम, जगदीश जाटव ,नरेश सिकरवार, गौरव शर्मा, प्रदीप बाल्मीकि, हेमंत चाहर दिलीप वर्मा, प्र. कौर, रेखा मल्होत्रा ,राजकुमारी जाटव कुलदीप दीक्षित, देवेंद्र चिल्लू एडवोकेट, ताहिर हुसैन ,चंद्र मान भंडारिया, प्रताप सिंह आदि प्रेस वार्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जनवाद टाइम्स के कैमरामैन मोहम्मद आसिफ हुसैन ने कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों से वार्ता कर कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स