Breaking News

कांग्रेस पार्टी आगरा की बैठक डाक बंगला खेरागढ़ पर आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद : जिला कांग्रेस कमेटी आगरा के द्वारा आज दिनांक 14 नवंबर 2019 को कांग्रेस पार्टी आगरा की बैठक डाक बंगला खेरागढ़ पर आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मनोज दीक्षित जिलाध्यक्ष एवं संचालन वासुदेव शर्मा निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष खेरागढ़ ने किया। मुख्य वक्ताओं ने बोलते हुए सभी कांग्रेस जनों को नेहरू जी के विचारों एवं नीतियों पर चलने का आग्रह किया एवं कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस एवं नेहरू जी के इतिहास पर प्रकाश डाला एवं भाजपा तथा संघ की देश विरोधी नीतियों को आम जनता के सामने उजागर करने का सभी कांग्रेसियों से अनुरोध किया। जिला अध्यक्ष श्रीमती दीक्षित ने कहा कि देश में नफरत की

राजनीति को खत्म करते हुए लोगों में केवल कांग्रेसी बनकर ही लोगों को जागरूक करने की जरूरत है और हम कांग्रेस की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें और संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सब को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं में सीएम पाराशर रामेंद्र पचौरी सत्येंद्र दीक्षित ओमप्रकाश सिकरवार फिरोज खान हेमंतचाहर अजय चौहान मुकेश शर्मा बृजेश दुबे मदन कुशवाह अनुपम शुक्ला कृष्ण कांत शर्मा जितेंद्र धनगर नरेश सिकरवार लाखन सिंह त्यागी मथुरा प्रसाद रामनाथ सिंह गौतम सिंह चौहान आदि ने अपने विचार रखते हुए नेहरू जी को नमन किया एवं कांग्रेस संगठन की मजबूती पर जोर दिया। मुख्य रूप से उपस्थित लोगो नरेश सिंह सिकरवार लाखन सिंह त्यागी शीशपाल सिंह गजराज सिंह सिकरवार नरेश सिंह बद्री प्रसाद सत्येंद्र दीक्षित मूलचंद बघेल प्रमोद शर्मा बोलना बृजेश दुबे मुन्ना सिंह आदि अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे। अंत में जिला अध्यक्ष ने संगठन पर विशेष बल देते हुए कहा कि जिसकी जितनी मेहनत कांग्रेस पार्टी की होगी उसको उतनी जिम्मेदारी मिलेगी अब वह वक्त खत्म हो गया जब केवल नाम के लिए पद दिए जाते थे आज हम अपने वजूद में कांग्रेस पार्टी को जिले में स्थापित करेंगे और आप सभी से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं इसी के साथ-साथ उन्होंने सभा में आए हुए सभी कांग्रेस जनों का धन्यवाद किया और हर सभा को सफल बनाने की अपील किया।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स