आगरा  कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक हरियाली वाटिका में संपन्न, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक बैठक में हुए शामिल

IMG_20191103_220436
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद : आज दिनांक 3 नवंबर को हरियाली वाटिका में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय पंकज मलिक जी, आगरा प्रभारी मुकेश धनगर जी, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष योगेश तालान जी ने आगरा  कांग्रेस समीक्षा बैठक में भाग लिया।

IMG 20191103 220436

बैठक में संगठन पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश की चरमराती आर्थिक व कानून व्यवस्था के खिलाफ चरणबद्ध रूप से प्रदेश व्यापी आंदोलन 5 नवंबर से 15 नवंबर तक किया जाएगा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित के निर्देशन में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को धार देने की सौगंध खाई। इससे पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता याकूब अंसारी जी के इंतकाल पर दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी ।
बैठक में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे। मुख्य रुप से श्री राम टंडन ,भारत भूषण, दिनेश बाबू शर्मा ,रामेंद्र पचौरी , शिरोमणि जी हेमंत चहर, अपूर्व शर्मा, गौरव शर्मा ,कृष्ण सिंह , सोमेश बघेल, ओमप्रकाश सिकरवार , जितेंद्र शर्मा, बिलाल अहमद, मदन कुशवाहा, राजकुमारी चौधरी ,पारो शर्मा ,कृष्णा तिवारी ,यशपाल राणा ,सत्येंद्र दीक्षित ,बृजेश दुबे, फिरोज खान ,सतीश सिकरवार , कृष्णा पचौरी दीपक सोनकर, आदि उपस्थित रहे।