गुलाब चन्द्र गौतम । लालगंज प्रतापगढ कोतवाली लालगंज में तैनात 2018 बैच के सिपाहीआशुतोष यादव का पुलिस बैरेक की तीसरी मंजिल की छत पर जाने वाली सीढियों पर खून से लथपथ मिला शव।

सर्विस कारबाइन से गोली मारकर आत्महत्या कर लेने की शंका।
शाम करीब पांच बजे मृतक सिपाही की जरूरत पडी तो उसकी तलाश शुरू हुई।

जब वह कोतवाली मे नहीं मिला तो बैरेक मे जाकर देखा गया।वहां भी न मिलने पर कोई सिपाही बैरेक की तीसरी मंजिल पर जाने वाली सीढियों पर गया तो उसके होश उड गये।आशुतोष का शव सीढियों पर लुढका पडा था।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल समेत पुलिस स्टाफ भी भागकर वहां पहुंचा.।
घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, सी.ओ.लालगंज व अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश चन्द्र द्विवेदी भी आ गये।घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम का इन्तजार किया जा रहा है।मृतक सिपाही गाजीपुर के ग्राम खरौना थाना खानपुर निवासी अखिलेश यादव का पुत्र है।
मृतक की 16फरवरी 2019को लालगंज कोतवाली मे तैनाती हुई थी।घटना को लेकर पुलिस विभाग मे हडकंप मचा हुआ है।
घटना सुबह करीब ग्यारह बजे के आसपास की है।