Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • New Delhi News :  रेल यात्रियों के गुम हो गए मोबाइल फोन को ढूंढ़ने के लिए दूरसंचार विभाग के सीईआईआर पोर्टल का उपयोग करेगा रेलवे सुरक्षा बल
  • Breaking News

New Delhi News :  रेल यात्रियों के गुम हो गए मोबाइल फोन को ढूंढ़ने के लिए दूरसंचार विभाग के सीईआईआर पोर्टल का उपयोग करेगा रेलवे सुरक्षा बल

जनवाद टाइम्स 4 April 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
New Delhi News : Railway Protection Force will use the CEIR portal of the Department of Telecommunications to find the lost mobile phones of railway passengers.

संवाददाता प्रताप सिंह आज़ाद

 

नई दिल्ली, 3 अप्रैल 2025
रेल यात्रियों के खो गए या गायब मोबाइल फोन को ढूंढ़ निकालने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दूरसंचार विभाग से हाथ मिलाया है। इसके तहत आरपीएफ ने दूरसंचार विभाग के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के साथ सफल साझेदारी की है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) में एक पायलट प्रोग्राम की सफलता के बाद यह पहल की गई है। भारतीय रेल द्वारा इस पहल को पूरे भारत में लागू किए जाने के बाद करोड़ों रेल यात्रियों को फायदा मिलेगा।New Delhi News : Railway Protection Force will use the CEIR portal of the Department of Telecommunications to find the lost mobile phones of railway passengers.

अपना गुम मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए यात्री इसकी रिपोर्टिंग रेल मदद या 139 डायल के जरिए कर सकते हैं। यदि यात्री एफआईआर दर्ज नहीं कराना चाहते, तो उन्हें सीईआईआर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराने का भी विकल्प मिलेगा। सीईआईआर पंजीकरण का विकल्प चुनने पर आरपीएफ की जोनल साइबर सेल शिकायत को सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज करेगी और आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद डिवाइस को ब्लॉक करेगी।

अगर नई सिम के साथ खोए हुए फोन का पता चलता है, तो डिवाइस के उपयोगकर्ता को निकटतम आरपीएफ पोस्ट पर लौटाने की सलाह दी जाएगी। इसके बाद मोबाइल का असली उपयोगकर्ता आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करके अपना फोन वापस पा सकता है।

अनुपालन न होने की स्थिति में रेलवे सुरक्षा बल एफआईआर दर्ज कर सकता है और मामला जिला पुलिस को भेजा जा सकता है। रिकवरी के बाद, शिकायतकर्ता सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से फोन को अनब्लॉक करने का अनुरोध कर सकता है, जिसमें जरूरत पड़ने पर आरपीएफ से सहायता मिलेगी।

सीईआईआर पोर्टल के ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक श्री मनोज यादव ने कहा कि “दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर सीईआईआर पोर्टल को संचालित करने की आरपीएफ की साझेदारी रेलवे सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। डिजिटल तकनीक का उपयोग करके, हमारा लक्ष्य यात्रियों को उनके खोए या गायब हुए मोबाइल फोन को पुनर्प्राप्त करने के लिए एक पारदर्शी और प्रभावी तंत्र प्रदान करना है। यह पहल हमारी क्षमताओं को मजबूत करती है और रेल यात्रियों के बीच अधिक विश्वास पैदा करती है। हम यात्री संपत्ति की सुरक्षा और रेल नेटवर्क पर सुरक्षित यात्रा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”New Delhi News : Railway Protection Force will use the CEIR portal of the Department of Telecommunications to find the lost mobile phones of railway passengers.

सीईआईआर पोर्टल, दूरसंचार विभाग द्वारा शुरू किया गया है। यह मोबाइल फोन को पुनर्प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो खोए या चोरी हुए उपकरणों को ब्लॉक करने, ट्रैक करने और प्रबंधित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके जरिए आरपीएफ अब खोए/गायब हुए मोबाइल फोन को उनके आईएमईआई नंबर को ब्लॉक करके बेकार कर सकेगा, जिससे इन उपकरणों के अवैध कब्जे और पुनर्विक्रय को रोकने में मदद मिलेगी। यह पहल उन्नत ट्रैकिंग क्षमताओं के माध्यम से खोए हुए फोन की तेजी से रिकवरी को भी सुगम बनाएगी।

आरपीएफ ट्रेनों और स्टेशन परिसरों में यात्रियों की खो गई या गायब हुई संपत्ति को पुनर्प्राप्त करने के प्रयासों में सबसे आगे रहा है। आरपीएफ ने इसके लिए “ऑपरेशन अमानत” चला रखा है, जिसका एकमात्र उद्देश्य कीमती सामानों को उनके असली मालिकों तक पहुंचाना है। जनवरी 2024 से फरवरी 2025 के बीच आरपीएफ ने 84.03 करोड़ रुपये मूल्य की खोई या छूटी हुई वस्तुओं को पुनर्प्राप्त कर 1.15 लाख से अधिक यात्रियों को वापस किया। सीईआईआर को रेलवे सुरक्षा संचालन में शामिल करने से आरपीएफ के प्रयासों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है, जिससे खोए हुए मोबाइल फोन अपने असली मालिकों तक पहुंच सकें।New Delhi News : Railway Protection Force will use the CEIR portal of the Department of Telecommunications to find the lost mobile phones of railway passengers.

मई 2024 में, आरपीएफ ने नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था ताकि सीईआईआर पोर्टल का सक्रिय उपयोग किया जा सके और आरपीएफ के लिए इसकी उपयोगिता का अध्ययन किया जा सके। इस प्रयोग से कई खोए हुए मोबाइल फोन की सफल रिकवरी हुई और मोबाइल चोरी में शामिल व्यक्तियों को पकड़ा गया। इस पहल को पूरे देश में विस्तारित करने के साथ, आरपीएफ को भरोसा है कि यह रेल यात्रियों के उपकरणों की तेज रिकवरी में मददगार साबित होगा।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News:-चैती छठ को लेकर जिलाधिकारी ने किया घाट का निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Next: Agra News अब कटरा से श्रीनगर की यात्रा होगी मात्र 3 घंटे में वंदे भारत से इस रूट पर अब यात्रा होगी आसान

Advertisement:-

Sarv SAMAGRA CLASSES(SSC) के टेलीग्राम चैनल से जुड़ना ना भूलें.
TELEGRAM :: https://t.me/sarvsamagraclasses
==================================

"Admission Open for session "2024-25"

“Admission Open for session “2024-25”

==================================

 

LATEST VEDIO

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

Contact

Delhi Office Adress:

Shop No. 2, D/1617, Block E-57, Sunder Nagari North East Delhi- 110093

Chief Editor– Mr. Mahendra Kumar Nigam

Email –
info@janvadtimes.com
contact@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No –
+91-9410005202
+91-8532800012
+91-9058410405

Advertisment

360_F_53554142_g8Mf4vyCSSgzNyEt01wenCc2hgQUx2YT

Citizen Opinion

क्या आप अपने शहर के विधायक के किये गए कार्यों से कितना संतुष्ट है
  • 20% 40%, 91 vote
    91 vote 40%
    91 vote - 40% of all votes
  • 50% 27%, 62 votes
    62 votes 27%
    62 votes - 27% of all votes
  • 100% 26%, 58 votes
    58 votes 26%
    58 votes - 26% of all votes
  • बिलकुल नहीं 7%, 15 votes
    15 votes 7%
    15 votes - 7% of all votes
Total Votes: 226
10 March 2026
Voting is closed

CRICKET SCORE

You may have missed

IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
राजापाकर में महिला दिवस पर कार्यक्रम
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

About Us

r4w7z0

Important Links

REPOTER JOINING FORM
Download Form
Terms & Condition
Privacy Policy
Disclaimer

Recent Posts

  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • UPSC 2025 : उत्कर्ष यादव ने 32वीं रैंक हासिल कर बने IAS
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d