संभल न्यूज : फतेहपुर उत्तमा में विकास को लेकर ग्राम प्रधान की लोगों ने की जमकर प्रशंसा

संभल से भूपेंद्र सिंह संवाददाता
संभल जनपद संभल के विकासखंड पंवासा के ग्राम फतेहपुर उत्तमा में विकास को लेकर ग्राम वासियों ने प्रधान की जमकर की प्रशंसा। हम आपको बता दें, 1 वर्ष पूरा ना होने पर भी गांव में विकास की गंगा बहा दी।
ग्राम प्रधान सत्यवीर सिंह की ओर से बेहतर प्रधानी से गांव के लोग बहुत खुश रहें सर्वे के अनुसार गांव के लोगों का कहना है कि आज तक गांव में पहले ऐसे अच्छे और महान स्वभाव के प्रधान हैं। जोकि पूरे गांव का विकास कर रहे हैं गांव की नालियां तथा रास्तों से परेशान लोगों को राहत दिलाने का काम कर रहे हैं। जो आज लोग उनकी प्रशंसा करने से नहीं थक रहे हैं। ऐसे अच्छे स्वभाविक व्यक्ति को अगली पंचवर्षीय में दोबारा प्रधान बनाने के लिए गांव के लोगों का मन ग्राम प्रधान सत्यवीर सिंह की तरफ है। लेकिन इतना ही नहीं बल्कि गांव के लोगों का कहना है कि ग्राम फतेहपुर उत्तमा के चौराहा पर पानी का भराव रहता था, और प्रधानी आते ही गांव में विकास का पिटारा खोल दिया।
हम आपको बता दें कि कई जगह गांव में पानी का भराव रहता था।