संवाददाता-राजेन्द्र कुमार : केन्द्र सरकार के किसान विरोधी रवैए के.खिलाफ आहूत भारत बंद के समर्थन मे मशरक मे दूकाने बंद रही।राजद विधायक केदारनाथ सिह के संग कार्यकर्ता बंद के समर्थन मे सड़क पर उतरे।विधायक ने कहा किसानों के साथ ठगी करना बंद करे सरकार अन्यथा उनकी आह से बचना मुश्किल होगा।

विधायक ने बाजार के व्यवसायियों से किसानों के मांग को लेकर आहूत बंद मे सहयोग की अपील घूम घूमकर की। हालांकि कड़ाके की ठंड एवं घने कोहरे के बीच दोपहर बाद सभी दुकाने खुली एवं आवागमन सामान्य हूआ।विधायक के साथ प्रखंड प्रमुख जितेंद्र राय,उप प्रमुख पति साहेब हुसैन,टुन टुन खाँ,प्रखंड राजद अध्यक्ष विक्रम सिह, बच्चा लाल,संत कुमार सिह,राजेन्द्र सिह,बबन सिह,ललन महतो,सरोज सिह,सहित अन्य शामिल हुए।