Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

रफाल लड़ाकू विमान ने छुआ भारतीय सरजमीं को, रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट से दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 29 July 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Rafale fighter plane

रफाल लड़ाकू विमान ने छुआ भारतीय सरजमीं को, रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट से दी जानकारी

मनोज कुमार राजौरिया । कई उतार चढ़ावों, वाद-विवादों के बाद आख़िरकार भारत और फ्रांस के बीच रफ़ाल विमानों का सौदा अपने अंजाम तक पहुँचा और अब पाँच रफ़ाल विमान भारत पहुँच गए हैं.

Rafale fighter plane

ये विमान फ्रांस से 27 जुलाई को ही चल दिए थे, लेकिन दुबई में रुकने में बाद ये बुधवार को भारत पहुँचे. भारत की सेना ने अपने आपात अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए इन उन्नत लड़ाकू विमानों के लिए हैमर मिसाइलों की ख़रीद को भी मंज़ूरी दी है.

Rafale planes

भारतीय हवाई सीमा में इन विमानों के प्रवेश करने के बाद रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रफ़ाल के आने पर भारतीय वायुसेना को बधाई दी है.
रक्षा मंत्री ने कहा कि वायु सेना की क्षमता बिल्कुल सही वक़्त पर बढ़ाई गई है. उन्होंने इसके लिए ख़ुशी ज़ाहिर की.

Rafale fighter plane

◆ राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, ”रफ़ाल विमान और हथियारों की वक़्त पर डिलिवरी के लिए वो फ़्रांस की सरकार और डसॉ एविएशन को धन्यवाद देते हैं. फ़्रांस ने महामारी के वक़्त में भी देरी नहीं की.’‘

◆ राजनाथ सिंह ने अपने अगले ट्वीट में कहा, ‘‘रफ़ाल की ख़रीदारी इसलिए हो पाई क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही फ़ैसला लिया. ये एयरक्राफ़्ट प्रदर्शन में माकूल हैं और इनके हथियार भी अचूक. इनके रडार, सेंसर्स और इलेक्ट्रॉनिक युद्धक क्षमता दुनिया भर में सबसे बेहतरीन हैं. रफ़ाल के आने से भारतीय वायु सेना किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहेगी. जो हमारी क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती देने की मंशा रखते हैं उन्हें भारतीय वायुसेना की इस नई क्षमता को लेकर चिंतित होना चाहिए.”

◆ भारतीय वायु सेना ने भी ट्वीट पर रफ़ाल विमानों का स्वागत

भारत और चीन के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव और बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में भारत के लिए ये विमान बेहद अहम हैं.
ये भारतीय वायुसेना की क्षमता को एकदम से बढ़ा देंगे. अब तक लड़ाकू विमानों के लिए रूस पर निर्भर रहे भारत में अब ये नए दौर के यूरोपीय विमान अपने सथ नई तकनीक भी लाएंगे.

◆ हैमर मिसाइल का भी हुआ सौदा

अंबाला पहुँचे रफ़ाल विमानों के लिए भारत 60-70 किलोमीटर की दूरी तक सटीक मार करने वाली हैमर मिसाइल भी ख़रीद रहा है. हैमर मिसाइल तैयार करने वाली कंपनी साफ़्रान इलेक्ट्रॉनिक एंड डिफ़ेंस के मुताबिक़ ‘हैमर मिसाइल दूर से ही आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है.’ हवा-से-धरती पर मार कर सकने वाली इस मिसाइल का निशाना बहुत सटीक बताया जाता है.

ढाई सौ किलो वज़न से शुरू होने वाली हैमर मिसाइल राफ़ेल के अलावा मिराज लड़ाकू विमानों में भी फ़िट हो सकती है. हैमर मिसाइलें पहाड़ी इलाक़ों में बनाए गए बंकरों पर भी कारगर होती हैं. कंपनी का दावा है कि ‘ये सिस्टम बहुत आसानी से तालमेल बैठा सकता है, ये गाइडेंस किट के सहारे निशाने हिट करता है और कभी जाम नहीं होता. मिसाइल के आगे लगे गाइडेंस किट में जीपीएस, इंफ्रारेड और लेसर जैसी चीज़े फिट होती हैं.
जो लड़ाकू रफ़ाल विमान भारत ने फ़्रांस से लिये हैं, उनमें पहले से ही हवा से हवा में मार करने वाले ‘मेटियोर’ यानी लंबी दूरी वाली मिसाइलें लगी होती हैं, जो भारतीय वायुसेना की क्षमता को पड़ोसी मुल्कों की तुलना में कई गुना बढ़ा देंगे.

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News : इटावा पुलिस द्वारा 15000 रुपये के ईनामी वाछिंत गैंगस्टर एक्ट के 01 शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार
Next: Etawah News : जिले के किसी भी गौशाला में बरसात का पानी जमा न हो, अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260327_112013
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में बशीर-उल-रॉकी बने मीडिया कोऑर्डिनेटर

जनवाद टाइम्स 27 March 2026
IMG-20260317-WA0002(1)
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agta News : मानव जीवन के मूल आधारस्तंभ: शिक्षा से पहले संस्कार, व्यापार से पहले व्यवहार और भगवान से पहले माता-पिता — डॉ प्रमोद कुमार

जनवाद टाइम्स 27 March 2026
IMG-20260326-WA0039
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा 8 वर्षीय प्रज्ञा हत्याकांड पर रोष, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
Screenshot_20260326_182955_Google
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग

जनवाद टाइम्स 26 March 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में बशीर-उल-रॉकी बने मीडिया कोऑर्डिनेटर
  • Agta News : मानव जीवन के मूल आधारस्तंभ: शिक्षा से पहले संस्कार, व्यापार से पहले व्यवहार और भगवान से पहले माता-पिता — डॉ प्रमोद कुमार
  • Agra News : आगरा 8 वर्षीय प्रज्ञा हत्याकांड पर रोष, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
  • UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग
  • Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d