Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • प्रयागराज: पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लंबित आवेदनों की प्राथमिकता से जांच के निर्देश
  • Breaking News

प्रयागराज: पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के लंबित आवेदनों की प्राथमिकता से जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स 27 August 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20250827-WA0013

प्रयागराज। राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) शासी निकाय की बैठक मंगलवार को संगम सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता माननीय महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने की, जबकि जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

IMG 20250827 WA0015

बैठक में मुख्यमंत्री अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना और वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सभी सुझावों को प्रस्तावों में शामिल किया जाए ताकि समन्वित विकास हो सके।

पीएम आवास योजना (शहरी) 1.0 और 2.0 की समीक्षा
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 की प्रगति की समीक्षा की गई।

स्नो फाउंटेन कंसल्टिंग प्रा. लि., लखनऊ: 18,407 आवास स्वीकृत, 16,965 पूर्ण, 1,442 लंबित (359 पर कार्य प्रारंभ होना बाकी)।

हाईटेक बिल्डर्स प्रा. लि., रीवा (म.प्र.): 8,380 आवास स्वीकृत, 8,030 पूर्ण, 350 लंबित (56 लाभार्थियों ने कार्य शुरू नहीं किया)।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों ने प्रथम किश्त मिलने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं किया है, उनसे वार्ता की जाए, नोटिस जारी किए जाएं और जरूरत पड़ने पर आर.सी. जारी की जाए।

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 में जिलाधिकारी ने लंबित ऑनलाइन आवेदन पत्रों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों की प्राथमिकता से जांच कर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे।

अन्य बिंदु
बैठक में बी.एस.यू.पी. योजना के तहत यूपीसीडको द्वारा नैनी के उत्तरी लोकपुर क्षेत्र में बनाए गए 56 आवासों का नगर निकाय को हस्तांतरण का विषय भी चर्चा में रहा। जिलाधिकारी ने कहा कि हस्तांतरण से पहले सभी लंबित कार्य पूरे किए जाएं और लाभार्थियों के अंशदान से संबंधित रिपोर्ट तैयार की जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, पीओ डूडा प्रतिभा श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: 24 देशों की सुंदरियां ताजमहल पहुंचीं, मिस टीन इंटरनेशनल 2025 फाइनलिस्ट ने कहा – वाह ताज!
Next: प्रयागराज में दोबारा बाढ़ की आशंका: अपर जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी – जानें क्या करें, क्या न करें

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d