Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News :उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का किया जा रहा कड़ाई से अनुपालन
  • Breaking News

Prayagraj News :उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का किया जा रहा कड़ाई से अनुपालन

जनवाद टाइम्स 30 May 2024

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News: Posters, banners and other publicity materials are being removed for effective implementation of Model Code of Conduct in the state.

रिपोर्ट विजय कुमार

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है। 16 मार्च, 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की निर्वाचन तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने के लिए पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है।Prayagraj News :उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का किया जा रहा कड़ाई से अनुपालन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस, आयकर, आबकारी, नार्कोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। सघन जाँच के लिए 464 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट तथा 1730 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित हैं। 16 मार्च से 28 मई, 2024 तक पुलिस विभाग द्वारा अपराधिक व्यक्तियों के 537 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किये गये। 4766 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कर जमा कराये गये। इसी प्रकार शांति भंग की आशंका में सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 28,31,596 लोगों को पाबन्द किये जाने हेतु नोटिस प्रेषित किये गये है, जिनमें से 26,88,418 लोगों को पाबन्द किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा 10147 बिना लाइसेंसी शस्त्र, 10335 कारतूस, 3162.32 किलोग्राम विस्फोटक व 608 बम बरामद कर सीज किये गये। पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र बनाने वाले 5323 केन्द्रों पर रेड डाली गयी और 188 केन्द्रों को सीज किया गया।Prayagraj News :उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का किया जा रहा कड़ाई से अनुपालन

28 मई, 2024 को पुलिस विभाग द्वारा सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 5949 लोगों को पाबन्द किया गया। इसके अतिरिक्त बिना लाइसेंस के 48 शस्त्र, 77 कारतूस, 63 किलोग्राम विस्फोटक व 04 बम बरामद कर सीज किये गये। पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र बनाने वाले 34 केन्द्रों पर रेड डाली गयी।
————

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar news आखिर क्या है भिखना ठोरी गांव की सच्चाई?क्यों नहीं मिला राजस्व गांव का दर्जा
Next: Bihar News-एनटीटी सत्र 2022-24 के द्वितीय वर्ष का चौथे पेपर की परीक्षा समाप्त

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0056
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में संपन्न हुई इंडियास्किल्स उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 युवाओं ने दिखाया हुनर

जनवाद टाइम्स 15 March 2026
बेतिया मां काली धाम मंदिर में 12 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बेतिया में 12 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न

जनवाद टाइम्स 15 March 2026
बेतिया पुलिस लाइन में AIDS Helpline 1097 Cricket Cup और रक्तदान शिविर
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • Sports
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: खेल के साथ मानवता की मिसाल , क्रिकेट कप व रक्तदान शिविर

जनवाद टाइम्स 15 March 2026
काशीराम जयंती रविदास समाज बैठक वैशाली
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : रविदास समाज उत्थान समिति की बैठक में काशीराम जयंती मनाई

जनवाद टाइम्स 15 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में संपन्न हुई इंडियास्किल्स उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 युवाओं ने दिखाया हुनर
  • Bihar News : बेतिया में 12 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न
  • Bihar News: खेल के साथ मानवता की मिसाल , क्रिकेट कप व रक्तदान शिविर
  • Bihar News : रविदास समाज उत्थान समिति की बैठक में काशीराम जयंती मनाई
  • Bihar News : मार्क्सवादी नेता कार्ल मार्क्स की 143वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई
  • BiharNews : आरपीएस कॉलेज काशीपुर में कार्ल मार्क्स की 143वीं पुण्यतिथि मनाई
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d