Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी बैठक संपन्न। कार्यों की प्रगति की धीमी गति पर दिखाई नाराजगी
  • Breaking News

Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी बैठक संपन्न। कार्यों की प्रगति की धीमी गति पर दिखाई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 31 July 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X

रिपोर्ट- विजय कुमार

प्रयागराज में आज मंडलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में गांधी सभागार में प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हो रहे कार्यों की प्रगति की धीमी गति पर उन्होंने खासी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए सभी संबंधित कार्यों के लंबित टेंडरों को 1 माह के भीतर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही जो कार्य विभागीय एनओसी ना मिलने से लंबित हैं उनके निस्तारण हेतु सीईओ, स्मार्ट सिटी, को संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने को कहा। मंडलायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि हर प्रोजेक्ट का तकनीकी प्रशिक्षण 5 दिन के भीतर पूरा होना चाहिए।

 

Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी बैठक संपन्न। कार्यों की प्रगति की धीमी गति पर दिखाई नाराजगीविभिन्न परियोजनाओं पर बिंदुवार चर्चा करते हुए इलाहाबाद पब्लिक लाइब्रेरी के भवन संरक्षण एवंं उसकी पुस्तकों के डिजिटाइजेशन हेतु किए जा रहे कार्यों में सिविल एवं संरक्षण कार्य हेतु प्राथमिकता पर टेंडर निकालने का निर्देश दिया।

महामना मालवीय स्टेडियम में विकसित किए जा रहे स्मार्ट स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि सभी तकनीकी पैमानों पर क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी एवं संबंधित विभाग से अनुमोदन लेने के पश्चात ही अंतिम लेआउट तैयार किया जाए जिससेे कार्यों के अंतिम निष्पादन के समय किसी भी प्रकार की समस्या ना आए।

 

 

Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी बैठक संपन्न। कार्यों की प्रगति की धीमी गति पर दिखाई नाराजगीस्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत शहर में 4 टूरिस्ट इनफॉरमेशन सेंटर भी विकसित करने का प्रस्ताव है जिस पर चर्चा करते हुए उन्होंने इन सेंटरों को राजस्व परिपेक्ष से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा ऐसा करने से वह निरंतर चलते रहेंगे।

बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी, श्री संजय खत्री, ने कहा कि लंबित परियोजनाओं के बेहतर निष्पादन हेतु साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक अनिवार्य है। उन्होंने सभी भूमि संबंधित प्रकरणों में लिखित में अनुमोदन लेने के पश्चात ही कार्यों को आगे बढ़ाने का भी सुझाव दिया।

बैठक में शहर में विकसित किए जा रहे है 75 स्मार्ट टॉयलेट्स की लोकेशन पर भी चर्चा की गई जिस पर मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी स्मार्ट टॉयलेट्स की जीपीएस मार्किंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्मार्ट टॉयलेट्स को सुंदर बनाने एवं उनमें हाइजीन मेंटेन करने पर भी जोर दिया।

बैठक में विभिन्न स्मार्ट रोड एवं स्मार्ट स्कूल, मल्टी एक्टिविटी प्ले सिस्टम, जो कि लगभग 50 विद्यालयों में विकसित करने का प्रस्ताव है, तथा अन्य वित्तीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में नवनियुक्त उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, श्री अरविंद सिंह चौहान, नगर आयुक्त, श्री रवि रंजन, मुख्य अभियंता, नगर निगम, श्री सतीश कुमार, समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: आजमगढ़ न्यूज: अतरौलिया विकास खण्ड के डाक बंगला परिसर में विदाई कार्यक्रम हुआ संपन्न
Next: Agra News: सरकारी बीज भंडार पर कर्मचारियों की चल रही धांधलेबाजी बुआई सीजन पर भी समय से नहीं खुल रहा गोदाम

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d