Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
  • Breaking News

Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 24 June 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News: Review meeting of construction works concluded under the chairmanship of District Magistrate

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में 50 लाख रूपये से अधिक की लागत वाले निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

IMG 20250624 WA0035 बैठक में जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी, सेतु निगम, यू0पी0 सिड़को, यू0पी0पी0सी0एल0 यू0पी0आर0एन0एस0एस0, आवास-विकास परिषद, सी0एण्ड0डी0एस0, राजकीय निर्माण निगम, उ0प्र0 जल निगम ग्रामीण सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से उनसे सम्बंधित प्रत्येक प्रोजेक्ट की भौतिक प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे है, वे सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण हो। जिलाधिकारी ने पूर्ण हुए भवनों/निर्माण कार्यों की थर्ड पार्टी से जांच अनिवार्य रूप से कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि मानक के अनुसार ही सभी कार्यों के पूर्ण होने के बाद हस्तातंरण की कार्यवाही पूर्ण किये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जो प्रोजेक्ट पूर्ण हो चुके है और यदि उनमें कुछ कमियां रह गयी है, तो उन्हें अविलम्ब दूर कराकर उसकी हस्तांतरण की कार्यवाही सम्पादित की जाये।Prayagraj News: Review meeting of construction works concluded under the chairmanship of District Magistrate

जिलाधिकारी ने आवास-विकास के परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली, जिसपर उन्हें बताया गया कि उनसे सम्बंधित आठ परियोजनाएं है, जिनमें दो पर कार्य चल रहा है तथा शेष छः में टेण्डर किया जाना शेष है, जिसपर जिलाधिकारी ने उक्त छः परियोजनाओं में टेण्डर की कार्यवाही को इसी माह पूर्ण करते हुए जुलाई माह से कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए है। उन्होंने यूपीसीडा, सिंचाई विभाग, यूपीसिडको, यूपीपीसीएल, सेतु निगम, जल निगम नगरीय एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माणाधीन परियोजनाओं की परियोजनावार विस्तार से जानकारी लेते हुए सभी परियोजनाओं को समय से गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री हर्षिका सिंह सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News:पंचतत्व ने बनाई मुक्त विश्वविद्यालय में सिंदूर वाटिका
Next: Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

Advertisement:-

 

"Admission Open for session "2024-25"

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

LATEST VEDIO

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

ABOUT US

WhatsApp Image 2026-03-04 at 8.21.06 PM

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

Recent Posts

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d