Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
  • Breaking News

Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 10 June 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट विजय कुमार

 

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री शुक्रवार को संगम सभागार में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। कार्यों में लापरवाही या उदासीनता पाये जाने एवं कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पीडब्लूडी के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता पाये जाने पर अधिशाषी अभियंता निर्माण खण्ड-3 का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर जिला पंचायतराज अधिकारी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

IMG 20230610 WA0218वृक्षारोपण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को वृक्षारोपण हेतु गड्ढ़े की खुदायी का कार्य निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के समय अधिक से अधिक फलदार वृक्षों को लगाये जाने की प्राथमिकता दी जाये। पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पशुओं के टीकाकरण एवं ईयर टैगिंग के कार्य को अभियान चलाकर कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने वेलनेस सेंटर के निर्माणाधीन कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने एवं क्रियाशील वेलनेस सेंटरों का सत्यापन कराये जाने का निर्देश दिया है। पीएमजीएसवाई की सड़कों के निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आईजीआरएस की शिकायतों को अनिवार्य रूप से निर्धारित समय सीमा में निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने आईसीडीएस की समीक्षा करते हुए पोषण अभियान के तहत कितने नए बच्चों को चिन्हित किया गया है, उसकी सूची उपलब्ध कराये जाने का निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया है।

Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री आशु पाण्डे, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, पीडी श्री अशोक कुमार मौर्या सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News- पीएम बनने का सपना लिए देशभर मे घुम रहे नीतीश कुमार बिहार के लोगो से मिलने का समय नही है
Next: Etawah News: 690 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d