Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत तथा लोक नाट्य की विभिन्न विधाओं से समृद्ध कलाकारों की पहचान हेतु प्रतियोगिता कार्यक्रमों का आयोजन

जनवाद टाइम्स 19 December 2023
Prayagraj News: Organization of competition programs to identify rich artists from various genres of classical and sub-classical music/folk music and folk drama.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में जनपद के शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत तथा लोक नाट्य की विभिन्न विधाओं से समृद्ध कलाकारों की पहचान कर उन्हें उनकी योग्यता अनुसार मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित एवं समृद्ध करने के उद्देश्य से शासन द्वारा निर्धारित प्रतियोगिता कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु विचार-विमर्श एवं कार्ययोजना तैयार किए जाने हेतु बैठक आयोजित की गयी।

Prayagraj News: Organization of competition programs to identify rich artists from various genres of classical and sub-classical music/folk music and folk drama.
संस्कृति विभाग उ0प्र0 के द्वारा ‘‘उ0प्र0 पर्व-हमारी संस्कृति, हमारी पहचान’’ के अन्तर्गत ‘‘संस्कृति उत्सव-2023’’ कार्यक्रम का आयोजन तहसील, जनपद मुख्यालय, मण्डलीय मुख्यालय तत्पश्चात प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया जायेगा। उ0प्र0 के नवागत कलाकारों एवं समस्त विधाओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार हेतु भारत पर्व हमारी संस्कृति, हमारी पहचान सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन 25 दिसम्बर, 2023 से 15 जनवरी, 2024 तक होगा। हमारी संस्कृति, हमारी पहचान सांस्कृतिक महोत्सव-2023 का समापन समारोह उ0प्र0 दिवस के अवसर पर 24 जनवरी, 2024 को लखनऊ में किया जायेगा।
बैठक में जनपद के ग्रामीण अंचलों में प्रचलित लोक संगीत की अत्यंत समृद्ध परम्परा के संरक्षण, सम्वर्धन एवं इन विधाओं से जुड़े हुए कलाकारों को मंच प्रदान करने एवं ऐसे कलासाधक, जो पहचान के अभाव में नेपथ्य में है, उनकी कला, प्रतिभा को सामने लाये जाने एवं उनकी कला सामथ्र्य में विकास के उपक्रम जुटायें जाने हेतु जनपद के तहसील मुख्यालयों पर दिनांक 25.12.2023 से 30.12.2023 तक गांव, पंचायत, ब्लाक एवं तहसील स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिता आयोजित करायी जायेगी। तत्पश्चात तहसील स्तर से चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता जनपद मुख्यालय पर 01.01.2024 से 05.01.2024 के मध्य आयोजित की जायेगी। बैठक में अधिकतम सहभागिता हेतु प्रचार-प्रसार, शैक्षणिक संस्थानों, स्वशासी निकायों, स्वैच्छिक संस्थाओं, नेहरू युवा केन्द्रों, नेशनल कैडेट कोर, सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय व्यापारिक प्रतिष्ठानों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग प्राप्त किए जाने के लिए कहा गया है।

Prayagraj News: Organization of competition programs to identify rich artists from various genres of classical and sub-classical music/folk music and folk drama.

बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को उक्त कार्यक्रम के आयोजन हेतु स्थलों का चयन एवं कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से आयोजित कराये जाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री ए0के0 मौर्या, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पी0एन0 सिंह सहित तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारीगण व अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :राजकीय उद्यान चन्दशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज में गुलदाउदी एवं कोलियस प्रदर्शनी-2023 का आयोजन
Next: Prayagraj News :प्रयागराज के चहुँमुखी विकास हेतु नीति आयोग की बैठक सम्पन्न, दिए आवश्यक सुझाव

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.