Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Praygraj News:”One Day CM Yuva Capacity Building Programme” का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न
  • Breaking News

Praygraj News:”One Day CM Yuva Capacity Building Programme” का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न

जनवाद टाइम्स 18 June 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Praygraj News:"One Day CM Yuva Capacity Building Programme" का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न

रिपोर्ट विजय कुमार

दिनांक 16 जून 2025 को जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में “One Day CM Yuva Capacity Building Programme” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री युवा उद्धमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना, उनके कौशल का विकास करना एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा।Praygraj News:"One Day CM Yuva Capacity Building Programme" का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त श्रीमती जयश्री ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने तथा सरकार की योजनाओं का सक्रिय रूप से हिस्सा बनने हेतु प्रेरित किया।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में LDM (लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर), जिला समन्वयक, तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने युवाओं को बैंकिंग, वित्तीय साक्षरता, स्वरोजगार, स्टार्टअप्स और सरकारी योजनाओं जैसे पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया आदि की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन और प्रशिक्षण मुख्यालय से आई हुई विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। टीम ने विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए जिनमें नेतृत्व विकास, संवाद कौशल, टीमवर्क, सरकारी योजनाओं की कार्यप्रणाली, डिजिटल साक्षरता और करियर मार्गदर्शन प्रमुख रहे। प्रशिक्षण के दौरान संवादात्मक गतिविधियाँ, प्रश्नोत्तरी और समूह चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों को सक्रिय रूप से सम्मिलित किया गया।कार्यक्रम में प्रयागराज जनपद के दर्जनों युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत लाभकारी एवं जानकारीवर्धक बताया।कार्यक्रम के समापन पर सहभागियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।Praygraj News:"One Day CM Yuva Capacity Building Programme" का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न

यह कार्यक्रम युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावशाली पहल रही, जिससे उनमें आत्मविश्वास, जागरूकता और भविष्य निर्माण की प्रेरणा मिली।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Praygraj News:अम्बेडकरनगर में आयोजित ‘‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’’ कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण
Next: Bihar News-डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर दिनांक 14.04.2025 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा डा० अम्बेदकर समग्र सेवा अभियान के तहत सभी पंचायतों में क्रमवार विशेष विकास शिविर का आयोजन किये जाने की योजना का शुभारम्भ किया गया है

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d