Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayaagraj News :‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ वंदनोत्सव के अन्तर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
  • Breaking News

Prayaagraj News :‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ वंदनोत्सव के अन्तर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

जनवाद टाइम्स 10 August 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News : “Meri Mati, Mera Desh” various programs were organized in the district under Vandanotsav

रिपोर्ट विजय कुमार

आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ वंदनोत्सव (09 अगस्त से 16 अगस्त, 2023) के अन्तर्गत ‘‘प्रथम दिवस शुभारम्भ’’ कार्यक्रम के अवसर पर ‘‘मिट्टी को नमन, वीरो को वंदन’’ पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बुधवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर किया गया। ग्राम पंचायत, नगर पंचायतों में शिलाफलकम/शिलापट्ट को निर्धारित स्थल पर स्थापना, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ प्रार्थना सभा का आयोजन, स्कूलों/विद्यालयों में माटी गीत का गायन, स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गयी। स्मारक स्थल पर एकत्रित होकर कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ पंच-प्रण की शपथ ली गयी।IMG 20230810 WA0011

‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ वंदनोत्सव कार्यक्रम के तहत शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी जी सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि के द्वारा सर्वप्रथम अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात मा0 महापौर ने वीरों की गाथा पर आधारित अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को पंचप्रण की शपथ दिलायी। इस अवसर पर मा0 महापौर जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम कभी गुलाम नहीं रहे, क्योंकि हमनें कभी भी गुलामी स्वीकार नहीं की। भारत के वीर सपूत लम्बे समय तक संघर्ष करते रहे, लड़ाई लड़ते रहे, अत्याचारों का दमन करते रहे और उनकी अधीनता को कभी स्वीकार्य नहीं किया एवं सत्य, अंहिसा एवं क्रांति के माध्यम से उन्हें परास्त करने का कार्य किया। कार्यक्रम में जगत तारन गल्र्स इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा ‘‘माटी गीत’’ की प्रस्तुति दी गयी एवं पुलिस/सेना बैंड द्वारा राष्ट्रीय धुन का वादन किया गया।

Prayagraj News : “Meri Mati, Mera Desh” various programs were organized in the district under Vandanotsavइस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, जिला परियोजना अधिकारी श्री अशोक मौर्या, उप निदेशक पर्यटन श्री वीरेश कुमार, पाण्डुलिपि अधिकारी श्री गुलाम सरवर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत नागरिक सुरक्षा के द्वारा निकाली गयी कलश यात्रा
Next: Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने किया प्रयागराज के वीरों का वंदन

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0009(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Politics
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0015(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
लोजपा रामविलास के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar
  • Breaking News
  • Politics
  • Vaishali

Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260314_211315
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026

Latest News

  • Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी
  • Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज
  • Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी
  • UP News :अम्बेडकरनगर सड़क हादसा में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन
  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d