Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

Prayagraj News Today: ‘विकसित भारत-जी राम जी’ का व्यापक प्रचार हो – उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश

प्रयागराज में समीक्षा बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘विकसित भारत-जी राम जी’ अभियान के प्रचार और ग्रामीण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
जनवाद टाइम्स 5 April 2026
प्रयागराज सर्किट हाउस में बैठक लेते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
Share News
       

संवाददाता – विजय कुमार
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
05 अप्रैल 2026

प्रयागराज में शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों और योजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

प्रयागराज सर्किट हाउस में बैठक लेते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मानव दिवस सृजन को समय पर पूरा करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने “विकसित भारत-जी राम जी” अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि इसकी जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाई जाए। साथ ही विभागीय उपलब्धियों की छोटी-छोटी वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने के निर्देश भी दिए।

उपमुख्यमंत्री ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी लाने और निष्क्रिय समूहों को सक्रिय करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य है, जिसमें प्रयागराज को अग्रणी भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत नए लाभार्थियों के सर्वे कार्य पूरा होने का उल्लेख करते हुए कहा कि जल्द ही आवंटन प्राप्त होगा, इसलिए सभी तैयारियां पहले से सुनिश्चित की जाएं।

महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने मिशन शक्ति के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि “सशक्त नारी – सुरक्षित समाज” की अवधारणा को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

बैठक में जिला विकास अधिकारी जी.पी. कुशवाहा, परियोजना निदेशक भूपेंद्र कुमार सिंह, डीसी मनरेगा गुलाब चंद्र और अधिशासी अभियंता एस.पी. मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Lucknow News Today: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से लाखों बेघर परिवारों को मिला पक्का घर, योगी सरकार का बड़ा कदम
Next: Prayagraj News Today: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क विस्तार की समीक्षा की, PNG कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260405-WA0003
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य

जनवाद टाइम्स 5 April 2026
प्रयागराज में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

Prayagraj News Today: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क विस्तार की समीक्षा की, PNG कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश

जनवाद टाइम्स 5 April 2026
प्रयागराज सर्किट हाउस में बैठक लेते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

Prayagraj News Today: ‘विकसित भारत-जी राम जी’ का व्यापक प्रचार हो – उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश

जनवाद टाइम्स 5 April 2026
IMG-20260405-WA0009
  • Breaking News
  • Latest News
  • Uttar Pradesh

Lucknow News Today: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से लाखों बेघर परिवारों को मिला पक्का घर, योगी सरकार का बड़ा कदम

जनवाद टाइम्स 5 April 2026

Latest News

  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Prayagraj News Today: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क विस्तार की समीक्षा की, PNG कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश
  • Prayagraj News Today: ‘विकसित भारत-जी राम जी’ का व्यापक प्रचार हो – उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश
  • Lucknow News Today: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से लाखों बेघर परिवारों को मिला पक्का घर, योगी सरकार का बड़ा कदम
  • Prayagraj News Today: कौशल विकास पाठ्यक्रमों से ही बनेगा विकसित भारत 2047 – प्रोफेसर अशोक गाबा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.