Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayaagraj News :सभी गर्भवतियों को ज्ञात हो अपना एचआईवी स्टेटस- डॉ. हीरालाल
  • Breaking News

Prayaagraj News :सभी गर्भवतियों को ज्ञात हो अपना एचआईवी स्टेटस- डॉ. हीरालाल

जनवाद टाइम्स 18 August 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayaagraj News :सभी गर्भवतियों को ज्ञात हो अपना एचआईवी स्टेटस- डॉ. हीरालाल

रिपोर्ट विजय कुमार

जनपद में नाको द्वारा पायलेट परियोजना के रूप में ‘एलिमिनेशन ऑफ़ वर्टीकल ट्रांसमिशन ऑफ़ एचआईवी/सिफलिस’ यानि माताओं से शिशु में एचआईवी और सिफलिस वायरस संचरण उन्मूलन की शुरुआत गुरुवार 17 अगस्त को मोतीलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षाग्रह से की गयी| इस अवसर पर सम्बंधित कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया ।IMG 20230818 WA0142

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. हीरालाल, अपर परियोजना निदेशक, उ. प्र. राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने बताया लगभग 95 प्रतिशत गर्भवती का नामांकन एचआईएमएस पर होता है| लक्ष्य है कि वर्ष 2025 तक नामांकित गर्भवतियों में से सभी को अपना एचआईवी का स्टेटस पता होना चाहिए| इसके लिए सभी की एचआईवी और सिफलिस की जाँच होनी चाहिए| इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सबसे पहले ज्यादा एचआईवी/सिफलिस प्रसार, घनी आबादी और सबसे ज्यादा संख्या में गर्भवती होने की वजह से प्रयागराज में पायलेट प्रोजेक्ट की शुरुआत गुरुवार को कर दी गयी है| यहाँ पर मिले निष्कर्ष को पूरे प्रदेश में अमल लाया जायेगा । IMG 20230818 WA0144

उन्होंने बताया कि चार स्तर पर यह प्रोजेक्ट चलाया जायेगा, सबसे पहले एचआईवी संक्रमण की प्राथमिक रोकथाम, एचआईवी संक्रमित महिलाओं में अनपेक्षित गर्भधारण की रोकथाम, एचआईवी संक्रमित महिलाओं से उनके शिशुओं में एचआईवी संचरण की रोकथाम, एचआईवी संक्रमित को देखभाल और सहायता का प्रावधान आदि।

उन्होंने बताया कि लगभग 25 प्रतिशत गर्भवती प्राइवेट अस्पताल में अपनी जाँच कराती हैं, ऐसे में उनका नामांकन क्लिनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2010 के तहत होना चाहिए| उनको गर्भावस्था के दौरान जो भी समस्या आ रही हैं, उनका समाधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर पर होना चाहिए और उनको पूरा सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रोजेक्ट सम्बन्धी सभी जानकारी की बुकलेट का विमोचन भी किया गया। Prayaagraj News :सभी गर्भवतियों को ज्ञात हो अपना एचआईवी स्टेटस- डॉ. हीरालाल

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत सहित डॉ. आशू पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रयागराज तथा जिला क्षयरोग अधिकारी/जिला एड्स नियन्त्रण अधिकारी, प्रयागराज एवं उ0प्र0 राज्य एड्स नियन्त्रण सोसाइटी लखनऊ के प्रतिनिधि डॉ. गीता अग्रवाल संयुक्त निदेशक, डॉ. माया बाजपेयी उप निदेशेक, श्री अजय शुक्ला सहायक निदेशक, श्री नीरज श्रीवास्तव, पीपीटीसीटी कन्सल्टेन्ट यूनीसेफ, लखनऊ, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ एस पी सिंह, डॉ सलीम नाको प्रतिनिधि, डॉ. रोहित पाण्डेय, डीपीएम-दिशा क्लस्टर प्रयागराज एवं राष्ट्रीय एड्स नियन्त्रण कार्यक्रम के कर्मचारी, परामर्शदाता, किशोरावस्था अनुकूल स्वास्थ्य क्लीनिक के कर्मचारी, परामर्शदाता, परिवार नियोजन प्राइवेट चिकित्सालयों के डाक्टर एवं स्टाफ नर्स आदि लोग उपस्थित रहें।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayaagraj News उद्योग विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु समाधान दिवस का आयोजन 28 अगस्त को
Next: Bihar News आदिवासी समाज की स्थिति पर आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने किया परिचर्चा का आयोजन

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0009(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Politics
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0015(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
लोजपा रामविलास के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar
  • Breaking News
  • Politics
  • Vaishali

Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260314_211315
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026

Latest News

  • Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी
  • Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज
  • Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी
  • UP News :अम्बेडकरनगर सड़क हादसा में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन
  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d