Prayagraj News : प्रयागराज में पेंशनरों के लिए जरूरी सूचना, 1 नवंबर से जमा करें जीवित प्रमाण-पत्र

IMG-20261022-WA0032(1)
Share News

रिपोर्ट: विजय कुमार

प्रयागराज। सिविल लाइन्स कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। वरिष्ठ कोषाधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सभी संबंधित पेंशनरों से अपना जीवित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की अपील की है।

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बवरिष्ठताया कि पेंशनर 1 नवंबर 2026 से सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक इंदिरा भवन, सिविल लाइन्स के भूतल पर उपस्थित होकर अपना जीवित प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं।

ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी
जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए पेंशनरों को अपने साथ पेंशनर परिचय-पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं बैंक पासबुक लेकर आना होगा। निर्धारित समय के दौरान संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है।

IMG 20261022 WA00321

असमर्थ पेंशनर घर बैठे ऑनलाइन बनवा सकते हैं प्रमाण-पत्र
ऐसे पेंशनर जो शारीरिक असमर्थता या किसी अन्य कारण से कोषागार पहुंचने में असमर्थ हैं, उनके लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है। वे घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट www.jeevanpramaan.gov.in के माध्यम से अपना डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनवा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त पोस्ट ऑफिस, मोबाइल फोन में जीवन प्रमाण ऐप और आधार फेस आरडी (Aadhaar Face RD) ऐप की सहायता से भी जीवित प्रमाण-पत्र बनाने की सुविधा का उपयोग किया जा सकता है।

पेंशनरों से समय पर प्रमाण-पत्र जमा करने की अपील
वरिष्ठ कोषाधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह ने सिविल लाइन्स कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना जीवित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि पेंशन संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें।

पेंशनरों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी: जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए इंदिरा भवन, सिविल लाइन्स के भूतल पर 1 नवंबर 2026 से सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपस्थित हो सकते हैं। जो पेंशनर वहां नहीं पहुंच सकते, वे ऑनलाइन जीवन प्रमाण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Trending News