Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News:जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना के प्रगति की समीक्षा की
  • Breaking News

Prayagraj News:जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना के प्रगति की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 21 August 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News:जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना के प्रगति की समीक्षा की

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में पीएम सूर्य घर योजना के प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने समीक्षा के दौरान पीएम सूर्य घर योजना से सम्बंधित वेण्डरों से बात करते हुए योजना से जुड़े हुए कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अतिरिक्त लोड बढ़ाने के नाम उपभोक्ताओं से अतिरिक्त पैसा न लिया जाये, निर्धारित प्रोसेसिंग फीस को उपभोक्ताओं के बिल में एड कर लिया जाये।

Prayagraj News:जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना के प्रगति की समीक्षा की

जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर सभी सम्बंधित अधिशाषी अभियंताओं को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत बैंकों में लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण करते हुए आवेदनकर्ता को समय से ऋण उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शौर्य ऊर्जा को बढ़ावा देना और इस योजना के तहत 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा प्रदान कराना है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत घरों में बिजली की आपूर्ति के लिए आवासीय घरों की छतों पर सौर पैनल लगाये जाने को सरकार बढ़ावा दे रही है।

Prayagraj News:जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना के प्रगति की समीक्षा की

जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम है। कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष कार्य में प्रगति लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण किया जाये।

उन्होंने यूपी नेडा को इस योजना का आमजन के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर योजना से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी कार्यालयों एवं भवनों में भी सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल लगाये जाने के लिए कहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि आवेदन के पश्चात आवेदनकर्ताओं को निर्धारित समयसीमा में सूर्यघर योजना के लाभ से आच्छादित किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने इस योजना से जुड़े सभी सम्बंधित विभागों को सक्रियता के साथ कार्य करते हुए समय से कार्यों को पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। कहा कि कार्य में लापरवाही की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर विद्युत विभाग, यूपीनेडा व अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: भदावर विद्या मंदिर (पी. जी.) बाह आगरा के छात्र जयदीप सिंह को डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा 91वें दीक्षांत समारोह में मिला स्वर्ण पदक
Next: Prayagraj News:उच्च शिक्षा में अध्ययनरत दृष्टि, श्रवण एवं अस्थि बाधित संस्थागत छात्र आवासीय सुविधा हेतु 30 सितम्बर तक करें आवेदन

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d