गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़ : कटरा मेदनीगंज डॉ पूनम गुप्ता एम.डी. यह नाम ऐसी होनहार बेटी का है जिसका रिश्ता बेल्हा की मिटटी से है और जो कर्तव्य के निर्वहन में अपनी सुख सुविधाओं और माता-पिता के बात्सल्यमय प्रेम से ऊपर होकर अपने चिकित्सक धर्म को निभाने के लिए अनवरत डॉ डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज मुम्बई में कॅरोना मरीज़ों के इलाज में दिन रात सेवा करने में लगी हैं।

प्रतापगढ़ सांसद श्री संगमलाल गुप्ता जी की इकलौती पुत्री पूनम गुप्ता से जब मेडिकल कॉलेज ने सम्पर्क कर मुम्बई में बढ़ते कॅरोना मरीज़ों के बढ़ने पर उनके इलाज में सेवा देने की बात कही तो बिना देर बेल्हा की डॉ बिटिया पूनम ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की और ड्यूटी पर जाने के लिए अविलम्ब तैयारी में जुट गई। डॉ पूनम गुप्ता के निर्णय की जब उनके अभिभावक सांसद पिता श्री संगमलाल गुप्ता जी व माता श्रीमती संतरा देवी जी को जानकारी हुई तो उनके ममत्त्व की गागर पुत्री मोह में छलक उठी और उस मोह के वशीभूत होकर एक बार विचलित हो उन्हें भावनात्मक रूप से पुरजोर रोकने का प्रयास किया परन्तु बेल्हा की लाडली ने अपने प्राप्त शिक्षा और संस्कारों से जिस प्रकार कर्तव्य के प्रति समर्पण का विचार रखा तो सांसद पिता का हृदय गर्व से सिंचित होकर सहमति के स्वर में बदल गया पिता ने बेटी पूनम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज तुमने एक जनप्रतिनिधि की बेटी और एक निष्ठावान चिकित्सक की भूमिका एक साथ निभाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ पूनम गुप्ता प्रतापगढ़ के लोकप्रिय सांसद श्री संगमलाल गुप्ता की पुत्री हैं और उन्होंने डॉ डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज से एम.डी. की शिक्षा पूर्ण की है और इसी चिकित्सालय में कार्यरत है।

महाराष्ट्र में कॅरोना के बढ़ते मरीज़ों की संख्या व उनके समुचित इलाज के लिए जब सरकार ने अनुभवी चिकित्सको से उनके बेहतर इलाज और इस महामारी को भारत से समाप्त करने की मांग की तो बेल्हा की बेटी डॉ पूनम गुप्ता ने इस वैश्विक महामारी को समाप्त करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का प्रण लिया और परिवार के लोगों को अपने चिकित्सक धर्म की उपयोगिता से संतुष्ट कर समाज की सेवा के लिए स्थायी रूप से चिकित्सालय में रहते हुए मरीज़ों की सेवा में लग गई है अब तक पर सिर्फ दो बार सम्पर्क कर उन्होंने अपने सुरक्षित रहने का समाचार देते हुए परिजनों को निश्चिंत रहने का विश्वास दिलाया है। प्रतापगढ़ जनपद के सभी नागरिकों ने इस खबर को जानने के बाद डॉ पूनम गुप्ता पर गर्व करते हुए उनके सेवा कार्यो की सराहना की और उनके उत्तम स्वास्थ्य हेतु मंगलकामना करते हुए इस वैश्विक महामारी से बचाव में सभी आवश्यक निर्देशों के पालन करने का संकल्प लिया ।