Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • प्रतापगढ़ न्यूज : तुलसीसदन प्रधानमंत्री कर्मयोगी मिशन/सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
  • Breaking News

प्रतापगढ़ न्यूज : तुलसीसदन प्रधानमंत्री कर्मयोगी मिशन/सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 February 2024

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
प्रतापगढ़ न्यूज : तुलसीसदन प्रधानमंत्री कर्मयोगी मिशन/सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रिपोर्ट आशुतोष तिवारी

तुलसीसदन (हादीहाल) सभागार में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2024 के अन्तर्गत प्रधानमंत्री कर्मयोगी मिशन सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ परिवहन आयुक्त चन्द्र भूषण सिंह ने दीप प्रज्जवलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहरा, भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के अध्यक्ष राम कृष्ण गोस्वामी, प्रदेश संयोजक अशोक कुमार पाठक, प्रवक्ता गौरव मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र ‘सेनानी’, उपजिलाधिकारी सदर उदयभान सिंह, ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन दिलीप कुमार गुप्ता, ए0आर0टी0ओ0 प्रशासन बी0के0 सिंह सहित विक्रान्त सिंह, विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी व स्कूल के छात्र-छात्रायें, अध्यापकगण उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री कर्मयोगी मिशन सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम 03 फरवरी को वृन्दावन से शुभारम्भ होकर आज जनपद प्रतापगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन तुलसीसदन में किया गया, यह कार्यक्रम विभिन्न जनपदों में आयोजित करते हुये जनपद मुरादाबाद में दिनांक 14 फरवरी को समापन होगा।

IMG 20240211 WA0256
कार्यक्रम में साकेत गर्ल्स पीजी कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना एवं स्वागत की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में संस्कार ग्लोबल स्कूल, साकेत गर्ल्स डिग्री कालेज, एल0जी एकेडमी चिलबिला, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, एमडीपीजी कालेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन आदि के माध्यम से सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आये हुये अतिथियों ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुये स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परिवहन आयुक्त को अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कया। इस दौरान अध्यक्ष राम कृष्ण गोस्वामी द्वारा परिवहन आयुक्त, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भागवत् गीता की पुस्तक भेंट की गयी। इस दौरान अतिथियों द्वारा गुड्स सेमेरिटन (नेक आदमी) क्रमशः श्रवण कुमार, उमेश सिंह, राधेश्याम एवं शारदा प्रसाद बिन्द को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20240211 WA0256
इस अवसर पर परिवहन आयुक्त चन्द्र भूषण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2024 के अन्तर्गत प्रधानमंत्री कर्मयोगी मिशन सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का जो आयोजन किया गया है ।इससे ज्यादा से ज्यादा लोग जुडे और अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करें जिससे दुर्घटनायें कम हो। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में ट्रामा सेन्टर को सक्रिय किये जाने हेतु कार्य किये जा रहे है जिससे आने वाले समय में सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को सही समय पर समुचित ईलाज दिलाया जा सके। उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन करने की कार्यवाही की जा रही है, गाड़ियों के 10 फिटनेस सेन्टर बनाये जायेगें जहां पर गाड़ियों की जांच आसानी से करायी जा सके। उन्होने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता के सम्बन्ध में उच्च, प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय, उच्च शिक्षा के विद्यालय में धनराशि मुहैया करायी गयी है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता मेंं जो रोड सेफ्टी की समिति बनी है उनमें 5-5 लाख रूपये दिये गये है जिससे जो छोटे-मोटे ब्लैक स्पॉट होते है जिनकी वजह से सड़क दुर्घटनायें होती है अगर किसी विभाग के पास धनराशि नही है तो इस धनराशि का उपयोग छोटे-मोटे ब्लैक स्पॉट कार्य के लिये कर सकते है। उन्होने कहा कि शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करें जिससे वे देश और राष्ट्र का विकास कर सके। उन्होने जनसामान्य से कहा है कि यातायात के नियमों का सदैव पालन करें तथा सुरक्षा यात्रा हेतु सदैव दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाये, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाये, लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करें, तेज रफ्तार से वाहन न चलायें, गलत दिशा में वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन न चलायें तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहें।

प्रतापगढ़ न्यूज : तुलसीसदन प्रधानमंत्री कर्मयोगी मिशन/सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
इस अवसर पर भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के अध्यक्ष राम कृष्ण गोस्वामी, प्रदेश संयोजक अशोक कुमार पाठक, प्रवक्ता गौरव मिश्रा ने भागवत् गीता एवं सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान परिवहन आयुक्त ने सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलायी। कार्यक्रम का संचालन डा0 मो0 अनीस ने किया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News-आज दिनांक 11/02/2024 को 11बजे दिन मे बिहार राज्य ग्रामीण विद्दुत फ्रेचाइजी कामगार संघ का बी,एस,उत्सव हाल सुभ ई हाट हाजीपुर मे बैठक का आयोजन किया गया
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : चित बहाल अतुलंजनेय महिला महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन का किया वितरण 

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d