संवाददाता रविराव
प्रतापगढ़: प्रदेश में दलित बेटियों के साथ मानसिक, शारीरिक रूप से बलात्कार व हत्या जैसे जघन्य अपराध चरम पर है। जो क्रमश:
1- जनपद- बस्ती, थाना- कलवारी, ग्राम- कैथवालिया, दिनांक 15.11.2020
2- जनपद- फ़ैज़ाबाद, थाना- महाराजगंज, दिनांक- 15.11.2020
3- जनपद-कानपुर, ग्राम- भदरस, विधानसभा- घाटमपुर, दिनांक- 14.11.2020
4- जनपद- फतेहपुर, ग्राम- छिछ्नी में दो दलित बहनों के साथ बलात्कार व हत्या करके तालाब में फेंक दिया गया।
मा. मुख्यमंत्री जी उ.प्र में जिस तरह दलित बेटियों व समुदायों के साथ हत्या, बलात्कार जैसी गंभीर घटना हो रही है जो बहुत ही निंदनीय है। महोदय यदि दलित उत्पीड़न के मामले में सरकार द्वारा कोई विशेष टीम बनाकर सख़्त से सख़्त कार्यवाही नही की जाती तो आने वाले समय में जन आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जायेंगे। यदि आपसे रोकथाम नहीं हो पा रही तो अपने पद से इस्तीफा दे दीजिये, प्रदेश में बहन- बेटियों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोग डर-डर कर जी रहे है। प्रदेश की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। यदि आप द्वारा उपरोक्त मामलों में कठोर कदम/फैसला नही लिया गया तो लोग सड़को पर आने को मजबूर हो जायेंगे। इसकी जिम्मेदारी आपकी स्वयं की होगी।
ज्ञापन मे मुख्य रूप से ओम प्रकाश गौतम, महेंद्र गौतम, कुलदीप अलबेला,विनोद गौतम सोनू आनंद आदि लोग मौजूद रहे l