संवाददाता राजेंद्र कुमार । बिहार वैशाली
राजापाकर वैशाली: प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अवकाश की घोषणा के बाद बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर के नेतृत्व में पदाधिकारी और कर्मियों ने होली मिलन समारोह आयोजित ।
समारोह में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और पुराने गिले-शिकवे भूलकर भाईचारे व आपसी प्रेम के साथ होली मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, बीपीआरओ सुधीर रंजन कुमार, लेखपाल राजेश कुमार सिंह और अन्य प्रखंड एवं अंचल कर्मचारी मौजूद रहे।