Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • विश्व जल दिवस के अवसर पर सोनिया ने कहा जल है तो कल है
  • Breaking News

विश्व जल दिवस के अवसर पर सोनिया ने कहा जल है तो कल है

जनवाद टाइम्स 22 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
विश्व जल दिवस के अवसर पर सोनिया ने कहा जल है तो कल है

संत कबीर नगर :राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर की व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने विश्व जल दिवस के अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्राओं को साथ के शपथ लिया की,, पानी की हर की एक बूंद संचयन करूंगी। तथा *कैच दा रैन अभियान को बढ़ावा देने में पूरा सहयोग करूंगी। मैं पानी को अनमोल संपदा मानूंगी। ऐसा मानते हुए मैं इसका उपयोग करूंगी। मैं अपने परिवार जनो, हित मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके विवेकपूर्ण उपयोग और व्यर्थ ना करने के लिए प्रेरित करूंगी।क्योकि जल है तो कल है। बच्चों पानी हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है । हमारे हर दिन के जीवन में यह एक आवश्यक भूमिका निभाता है। सुबह से लेकर शाम तक हमारे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले सभी चीजों पर नजर डालें तो बिना पानी की कोई चीज करना संभव नहीं है मनुष्य के शरीर में लगभग 70% हिस्सा पानी है इसलिए कहा जाता है कि जल ही जीवन है।

विश्व जल की शुरुआत 22 दिसंबर 1992 को संयुक्त राष्ट्र असेंबली में प्रस्ताव लाया गया था जिसमें ये घोषणा की गई की 22 मार्च को हर वर्ष विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाएगा इसके बाद 1993 से दुनिया भर में 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। अगर हम सब सही समय पर नहीं चेते तो पेयजल किल्लत की भयावह तस्वीर जल्द ही हम सब को देखने को मिलेगी। इसलिए हम सब पानी को बर्बादी को रोकें ।

विश्व जल दिवस के अवसर पर सोनिया ने कहा जल है तो कल है

जिस तरह हम सब लोग पैसे को बैंक में जमा करते हैं उसी तरीके से आप सब लोग अपने अपने घरों में , एवम् सभी सरकारी ऑफिसों में जल संरक्षण करने की व्यवस्था लागू हो जाए तो बहुत ही आसान तरीके से जल को बचाया जा सकता है और आने वाले अपनी पीढ़ी को जल के लिए तरसने से रोका जा सकता है क्योंकि मेरी भावी पीढ़ी कहीं जल से महरुम ना हो जाए इसलिए आइए आप सब हम मिलकर एक एक जल की बूंदों को बचाएं ।ये जल नहीं अमृत की बूंद है ।इसकी संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा 2 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।
Next: Agra News: देर शाम लापता हुआ बालक पुलिस ने किया सकुशल बरामद

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d