Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar news 03 हजार करोड़ की लागत से बनेगी एन0एच0 727 एए फोर लेन सड़क
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news 03 हजार करोड़ की लागत से बनेगी एन0एच0 727 एए फोर लेन सड़क

जनवाद टाइम्स 26 October 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar news 03 हजार करोड़ की लागत से बनेगी एन0एच0 727 एए फोर लेन सड़क

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण जिला में पटजिरवा, पखनाहा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर बेतिया से पिपराघाट और उतरप्रदेश में एन0एच0 730 के साथ सेवराही को जोड़ने वाली राष्ट्रीय उच्च पथ 727 एए (फोर लेन सड़क) का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। उक्त सड़क की कुल लंबाई 29.22 किलोमीटर है तथा इसकी लागत 03 हजार करोड़ रूपये है। इस पथ में 11.2 किलोमीटर लंबा ब्रिज भी बनना है।IMG 20221026 WA0030

राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-727 एए के विस्तृत परियोजना परामर्शी के अनुशंसित मार्गरेखन पर लोक सहमति प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक सम्पन्न हुयी। इस बैठक में विधायक, नौतन, नारायण प्रसाद, विधायक, चनपटिया, उमाकांत सिंह, विधान पार्षद, भीष्म सहनी सहित उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, वरीय उप समाहर्ता, रवि प्रकाश, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता, राजमोहन सिंह, परियोजना अभियंता, नवनीत कुमार एवं साकेत राज आदि उपस्थित रहे।

बैठक में वरीय परियोजना अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा प्रस्तावित फोरलेन सड़क एन0एच0 727 एए के मार्गरेखन की विस्तृत जानकारी दी गयी। जिला प्रशासन एवं माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा विचार-विमर्श के उपरांत एन0एच0 727 एए के अनुशंसित मार्गरेखन पर सहमति प्रदान की गयी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण हो जाने से पटजिरवा, पखनाहा आदि क्षेत्रों के लोगों के लिए आवागमन काफी सुगम हो जायेगा। बिहार एवं उतरप्रदेश को जोड़ने के लिए यह एक महत्वपूर्ण फोर लेन सड़क होगी। इससे संबंधित क्षेत्रों में विकास की गति तेजी के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने परियोजना अभियंता से कहा कि सड़क निर्माण हेतु अग्रतर कार्रवाई प्रारंभ की जाय।Bihar news 03 हजार करोड़ की लागत से बनेगी एन0एच0 727 एए फोर लेन सड़क

बैठक में माननीय विधायक द्वारा धनहा-रतवल सड़क पुल की मरम्मति कराने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को निदेश दिया गया कि उक्त सड़क पुल का स्थलीय निरीक्षण किया जाय तथा विभाग से वार्ता कर अविलंब क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मति कराना सुनिश्चित किया जाय।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: गोवंश की दुर्दशा दो दिन तक पड़ी रही मरी गाय
Next: Bihar news जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा महापर्व छठ को लेकर छठ घाटों पर की जा रही तैयारियों का लिया गया जायजा

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d