आगरा के नामनेर बाजार में शुक्रवार को बाजार कमेटी की ओर से ईको-फ्रेंडली होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कमेटी अध्यक्ष बंटी बघेल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय व्यापारियों ने आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह की शुरुआत पारंपरिक स्वागत से हुई, जहां अध्यक्ष हरीश कपूर और अन्य पदाधिकारियों ने व्यापारियों को साफा पहनाकर, चंदन का तिलक लगाकर और गले मिलकर सम्मानित किया। इस दौरान बाजार में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

इस वर्ष समारोह की खास बात पर्यावरण संरक्षण पर जोर रहा। पानी की बचत और रासायनिक रंगों से बचाव के संदेश के साथ फूलों की होली खेली गई, जिसमें उपस्थित व्यापारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में महामंत्री हरविंदर सिंह, सहमहामंत्री दीप बघेल, उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समारोह के पश्चात भारत सरकार की लोक लेखा समिति (PAC) के हाल ही में सदस्य बनाए गए तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश चौधरी का बाजार कमेटी द्वारा स्वागत और सम्मान किया गया।