संवादाता: मनीष गुप्ता
मेरठ जिले में 30 जनवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी किठौर के आदेशानसार थानाध्यक्ष जी के मार्गदर्शन मे थाना खरखौदा पुलिस द्वारा अभियुक्त ओमपाल पुत्र चौखा सिंह निवासी ग्राम धन्तला थाना खरखौदा मेरठ को सम्बन्धित मुकदमा अपराध संख्या में पंजीकृत को ग्राम फफूंडा से व वारंटी महेन्द्र पुत्र रामफल निवासी कैली थाना खरखौदा मेरठ को आर्म्स एक्ट मे पंजीकृत को ग्राम कैली से गिरफ्तार किया गया। वारंटी महेन्द्र काफी समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त व वारंटीं के विरूद्ध थाना खरखौदा पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
ओमपाल पुत्र चौखा सिंह निवासी ग्राम धन्तला थाना खऱखौदा मेरठ। व महेन्द्र पुत्र रामफल निवासी कैली थाना खरखौदा मेरठ।
गिरफ्तार करने वाली टीम—
प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल शर्मा थाना खरखौदा मेरठ, राजवीर सिंहं, जयेन्द्र, आजाद बाबू व मोहित शामिल थे।