Meerut News: The team of the organization reached to save the victim cow.
संवाददाता: मनीष गुप्ता
आज एक घटना की जानकारी गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील वर्मा को मिली परतापुर के सेक्टर 4 सी में एक गाय माता बीमारी और ठंड से पीड़ित थी। जिसकी किसी ने कोई सुध नहीं ली जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष को इसकी जानकारी हुई उन्होंने तत्काल ही जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा व महानगर अध्यक्ष उमेश कुमार को इस बारे में बताया और तत्काल ही वहां जाने का आदेश दिया। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की गाय माता की तबीयत ज्यादा ही खराब है। जिससे ना बैठा जा रहा था ना खड़ा हुआ जा रहा था। उन्होंने तत्काल ही नगर निगम को फोन लगाया पर वहां से मदद आने में काफी समय लगा। उसके बाद गाय माता को नगर निगम के ट्रामा सेंटर भेजा गया।
प्रदेश अध्यक्ष सुशील वर्मा को इस बात का बहुत दुख हुआ उन्होंने वहां पर जो लोग एकत्रित थे। उनसे कहा जब माननीय मुख्यमंत्री जी ने शहर में गौशाला की व्यवस्था करा रखी है फिर भी गाय माता की सेवा नहीं हो पा रही है। मैं माननीय मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि गाय माता की सेवा का जो बीड़ा आपने उठा रखा है। वह दिखावा है या कुछ और इतने सारे संगठन काम कर रहे हैं फिर भी जब गाय माता की सेवा करने की बात आती है तो सब लोग एक दूसरे का मुंह ताकते रहते हैं। गुरु गोरख गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति इसकी घोर निंदा करती है। इस तरह गाय माता बीमारी और ठंड से पीड़ित है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी माननीय प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आने वाले समय में अगर यही सिलसिला चलता रहा तो गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौ सेवा समिति किसी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी या तो गाय माता को तत्काल सहायता मिले वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।