Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • मेरठ न्यूज: थाना मुण्डाली पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, शस्त्र बनाने के उपकरण सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार।
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: थाना मुण्डाली पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, शस्त्र बनाने के उपकरण सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार।

जनवाद टाइम्स 14 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Meerut News: Police Mundali Police revealed illegal arms making factory, two accused including weapons making equipment arrested.

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी के आदेशानसार थानाध्यक्ष जी के कुशल निर्देशन में थाना पुलिस द्वारा 13 मार्च उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह फोर्स के साथ संदिग्ध व्यक्ति / वाहन की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आलमपुर बुजुर्ग के जंगल में पूर्व प्रधान भीम सिंह पाल के ईख के खेत में ग्राम कुढला का जमशेद पुत्र फैय्याज दो कारीगरों को लेकर अवैध तमंचे बनवा रहा है। मौके पर तमंचा बनाने की फैक्ट्री व अधबने तमंचे हैं यदि जल्दी की जाये तो पकडे जा सकते हैं। इस सूचना पर मुखबिर को साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान की ओर चले, जब पुलिस ग्राम आलमपुर बुजुर्ग को जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंची तो मुखबिर ने गाडी को रुकवाकर ईशारा करके बताया कि सामने जो ईख का खेत है इसमें कुछ लोग तंमचे की फैक्ट्री चला रहे हैं इतना बताकर मुखबिर चला गया पुलिस वालों ने जीप को वहीं कच्चे रास्ते पर खड़ा करके दबे पांव उस ईख के खेत की तरफ बढने लगे ईख के खेत के किनारे पर जाकर देखा तो ईख के अन्दर एक व्यक्ति रेती से लोहे की राड़ को घिस रहा है तथा एक व्यक्ति ड्रिल मशीन से लोहे की पत्ती में छेद कर रहा है तथा एक व्यक्ति अपने हाथ में तमंचा लिये हुए बैठा है तथा आपस में बातें कर रहे हैं कि जल्दी करो आज हमें 02 तमंचे बनाने हैं। पुलिस ने एकदम बिना मौका गवांये दबिश देकर समय करीब 01:45 बजे 02 व्यक्तियों नवाब पुत्र फैज मौहम्मद निवासी ग्राम कुढला थाना मुण्डाली मेरठ बताया तथा परवेज पुत्र शमीम निवासी गली नंबर 10 जाकिर कालोनी थाना लिसाडी गेट मेरठ को पकड़ लिया। तथा एक व्यक्ति जमशेद पुत्र फैय्याज पुलिस पर फायरिंग करता हुआ तमंचे के साथ भागा। मौके पर तमन्चा बनाने के उपकरण बरामद हुए । जिसके सम्बन्ध मे थाना मुण्डाली पर मुकदमा अपराध संख्या 67/21 धारा 3/5/25 शस्त्र अधिनियम नबाब पुत्र फैज मोहम्मद निवासी ग्राम कुडला थाना मुण्डाली मेरठ मेरठ व परवेज पुत्र फैयाज निवासी गली नंबर 10 जाकिर कालोनी थाना लिसाडी गेट मेरठ व जमशेद पुत्र फैयाज निवासी ग्राम कुढला थाना मुण्डाली मरेठ व मुकदमा अपराध संख्या 68/21 धारा 307 भादवि (पूर्व मुकदमा) बनाम जमशेद पुत्र फैयाज निवासी ग्राम कुढला थाना मुण्डाली मेरठ। गिरफ्तार अभियुक्त नबाब पुत्र फैज मोहम्मद निवासी ग्राम कुडला थाना मुण्डाली मेरठ व परवेज पुत्र शमीम निवासी गली नंबर 10 जाकिर कालोनी थाना लिसाडी गेट मेरठ। बरामदगी का विवरण 04 तमंचा 12 बोर अर्धनिर्मित, 01 बट, 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, अवैध तमंचे बनाने के उपकरण (01 शिकंजा लोहे का, 01 ड्रिल मशीन, 01 बर्मा, 01 पंखा ,04 रेती, 01 पेंचकश, 02 हथोडी, एक स्प्रिग की डिब्बी लोहा काटने की 02 सडासी, 02 तमंचा नाल, 10 ट्रैगर पत्ती ,01 लोहे काटने की आरी, 05 लोहे की आरी के पत्ते, 02 छैनी, 03 सुभ्भी, 02 पीतल व लोहे के तार, 04 लोहे की पत्ती, 15 लोहे बाडी की पट्टी, 03 बरमा की बिट, 01 लोहे का टिया, 01 पेंच की डब्बी, 01 लकडी की पट्टी व 01 गुटका लकडी का, एक भट्टी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम के नाम उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह , राहुल चौहान, विकासपाल, राजीव कुमार, मुनेश मोहन

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: बदलते मौशम मे शिशुओं की देखभाल अच्छी प्रकार करे: डाँ,अमरेंद्र
Next: Bihar News: अड़तालीस घंटे का अष्टजाम यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकला।

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d