Breaking Newsइटावाउतरप्रदेशमेरठ

मेरठ न्यूज: सड़को पर सजने लगे अपने देश के हाथो से बने समान।

संवाददाता: मनीष गुप्ता

हमारा देश पूरे विश्व में देवी देवताओं के लिए पूजा अर्चना के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए और त्योहारों के लिए सर्वोपरि माना जाता है। हमारे देश में सभी त्योहारों पर हाथो से बनी चीजें इस्तेमाल की जाती है। होली हो दिवाली हो रक्षा बंधन हो दशहरा हो करवा चौथ हो आदि त्योहार पर इन सभी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। यह सभी चीजे किसी मशीन से नही बनाई जाती है।

Meerut News: Similar items made by the hands of our country started adorning the streets.

इन सब चीजों को बनाने वाले वो इंसान जिन्हें हम बहुत जल्दी भूल भी जाते हैं। मिट्टी से समान बनाने वाले कुम्हार जो रात रात भर जाग कर चाक चलाता है। और हमारे लिए मिट्टी के दीपक, करवे आदि सामान बनाते हैं। जिनका हम दिवाली पर दीपक के रूप में जलाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज के बदलते दौर में पब्लिक हाथो से बने समान को ना लेकर चाइनीज समान का इस्तेमाल कर रही है। जिस कारण हमारे देश का मुनाफा दूसरे देश में जा रहा है। जो लोग सड़को पर यह समान लेकर बैठे हैं। वो अपनी तिजोरी भरने के लिए नही बैठे हैं। सिर्फ त्योहार पर अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी के लिए बैठे है। सड़क किनारे सजे इन समान को अपने लिए ना लेकर बल्कि उनकी खुशी के लिए ही हम खरीद सकते हैं। जो इतने प्यार से किसी शोरूम में ना बैठकर सड़क किनारे आपके आने का इंतजार कर रहे है।

जनवाद टाइम्स इटावा

ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल या व्यापार -उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, Agra News, Etawah News, Pratapgarh News, Meerut News, Ambedkernager News, Uttar Pradesh News, in Hindi Reports, Videos and Photos, Breaking News, Live Coverage of UP on Janvad Times.

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स