Meerut News: Senior police officers along with police force took out a foot march.
संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ शहर में आज शाम को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पूरे पुलिस फोर्स के साथ शहर में पैदल मार्च निकाला। आज धनतेरस, दिवाली, भैया दूज को लेकर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया गया। मेरठ शहर के आबू लेन, सदर बाजार, सर्राफा, बच्चा पार्क आदि जगह होते हुए बेगुमपुल चौराहे पर पहुंचे।

त्यौहार के सीजन में शहर के प्रसिद्ध बाजारों में काफी भीड़ रहती है। जैसे आबू लेन, सदर बाजार, सर्राफा आदि बाजारों में जनता की बहुत भीड़ रहती है। इनकी सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। क्योंकि हमारे समाज में कुछ ऐसे असामाजिक तत्व जो रह रह कर फन उठाते हैं। उन पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस प्रशासन ने सभी थानाध्यक्ष क्षेत्राधिकारी को निर्देश देते हुए। अपने अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने हेतु विशेष निर्देश दिए हैं। ताकि यह लोग बाजार के अंदर किसी भी प्रकार से कोई घटना को अंजाम ना दे सके। और ना ही किसी भी इंसान को कोई नुकसान पहुंचा सके।