मेरठ न्यूज: पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया

मनीष गुप्ता : मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में थाना पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र रखने वाले लोगो के विरूद्ध सख्ती से अभियान चलाया। कामयाबी हासिल करते हुए।
थाना ब्रह्मपुरी पुलिस द्वारा भूमिया पुल से अभियुक्त राजू पुत्र डालचंद निवासी भगवतपुरा रेत वाली गली थाना ब्रह्मपुरी को एक तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई की जा रही है। घटना का पूरा मामला क्षेत्राधिकारी के संज्ञान में है। अभियुक्त के संबंध में अन्य थानों से भी जानकारी की जा रही है।
थाना सरधना पुलिस द्वारा मोहल्ला नई बस्ती ईदगाह रोड कस्बा सरधना से अभियुक्त नौशाद पुत्र शमशाद निवासी मोहल्ला नई बस्ती ईदगाह रोड कस्बा व थाना सरधना जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
थाना सरधना पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई की जा रही है। घटना की पूरी जानकारी अन्य अधिकारियों के संज्ञान में है। अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।