Meerut News: Poisonous smoke rising from the garbage.
संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ जिले में शहरो के साथ अब गांव देहात में भी कूड़े के ढेर देखने को मिलते हैं। सड़क किनारे ढेर लगा रहता है। सोने पे सुहागा जब ढेर ज्यादा हो जाता है। तो उसने आग लगा देते हैं। और फिर उसमे से जहरीला धुआं निकलता रहता है। जो सांस के द्वारा लोगो के अंदर प्रवेश कर रहा है। और एक नई बीमारी को जन्म दे रहा है। विभाग की तरह से इस पर सही से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर विभाग सही से ध्यान दे तो कही भी ढेर नही लग सकता है। और लोग खतरनाक बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। जहा पर कूड़ा उठाने में समय लगता है वहा पर बड़े डस्टबिन लगाने चाहिए। जिससे की वह गंदगी सड़को पर ना फैले। लेकिन कुछ जगह पर डस्टविन के नाम पर कुछ भी नहीं है। जिस कारण वहा बहुत बुरी हालत हो गई है। इस ढेर पर जानवर भी जाकर गंदगी खा जाते हैं। और बीमार हो जाते हैं। इसके पास से पैदल चलने अपने पैरो के माध्यम से इस गंदगी को अपने घर में ले जाते है। और फिर उस गंदगी के कारण सब को बीमार हो जाते हैं। विभाग को जल्दी से जल्दी इस समस्या पर अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।