संवाददाता: मनीष गुप्ता
आज 06 नवंबर को थाना ब्रह्मपुरी पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चे तनिष्का उम्र करीब 3 वर्ष पुत्री बिट्टू निवासी शास्त्री नगर मेरठ, जो अपनी नानी के यहां पर प्रेम बिहार थाना क्षेत्र ब्रह्मपुरी में आई हुई थी। घर से लापता होने पर उसके परिजन प्रीति पत्नी बिट्टू निवासी शास्त्री नगर मेरठ को सुपुर्द किया गया। मेरठ जिले के अंदर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। मेरठ पुलिस जिले में होने वाली किसी भी प्रकार की घटना को नियंत्रण करने में पूरा प्रयास कर रही है। और काफी हद तक घटनाओं को नियंत्रण कर लिया है। पुलिस प्रशासन की तरफ से 24 घंटे सड़को पर कॉलोनियों में मोहल्लों में छोटी छोटी बस्तियों में लगातार गस्त बढाई दी गई है। पुलिस प्रशासन की और से वाहन चोरी करने वालो पर, छीना झपटी करने वालो पर, जेब काटने वालो पर अन्य घटनाओं को नियंत्रण करने में बहुत ही अच्छे से कार्य कर रही है। पुलिस प्रशासन को जैसे ही कोई सूचना मिलती है। तुरंत ही पुलिस की सहायता पीसीआर वहा पहुंच जाती है। मेरठ पुलिस प्रशासन का असामाजिक तत्वों के मन में डर सा बैठ गया है। मेरठ पुलिस मेरठ की जनता के लिए 24 घंटे तैयार है।