Breaking Newsउतरप्रदेशमेरठ

Meerut News: प्रदूषण के साथ कोहरे ने फैलाई चादर।

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर में सर्दी शुरू होते ही प्रशासन ने जनता को यातायात नियमों के तहत शहर में प्रशासन ने जनता को जागरूक करना शुरु कर दिया है। प्रशासन की और से सख्ती के साथ जनता को जागरूक किया गया है कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का विशेष ध्यान रखें। इसी के साथ मलयाना फ्लाई ओवर पर 08 बजते ही कोहरे ने अपनी चादर फैलानी शुरू कर दी है। ऐसी ही तस्वीर मेरठ के सभी फ्लाई ओवर पर भी है। और मैन रोड की भी यही हालत है। जबकि कोहरा छाए रहने की वजह से ही दुर्घटना होती रहती हैं। दुर्घटना से बचाव के लिए सड़क पर 3D रिफ्लेक्टर लगाए जाते हैं। लेकिन मेरठ में लगभग सभी फ्लाई ओवर पर और सड़को पर कोई भी रिफ्लेक्टर काम नहीं कर रहा है। जिस कारण कोहरे में वाहन चालक अपनी गति पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। और दुर्घटना का शिकार हो जाते है। डिपार्टमेंट को इन सब बातों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ताकि किसी को कोई भी परेशानी न हो। प्रशासन ने जगह जगह पर पुलिस की ड्यूटी लगाई है। कोई भी परेशानी अगर जनता को होती है तो 112 तुरंत वहां जा कर उनकी मदद करती है। प्रशासन जनता की परेशानी का समाधान करने के लिए 24 घंटे तैयार रहता है।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स