Breaking Newsउतरप्रदेशमेरठ

मेरठ न्यूज: कोरोना के चलते सड़कों व गालियों में छाया सन्नाटा।

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में त्रिदिवसीय लॉक डाउन के चलते मेरठ शहर की सड़के व गलियां सुनसान दिखाई दे रही है। जिले में कोविड 19 को लेकर प्रशासन व जनता में एक भय सा दिखाई दे रहा है। प्रतिदिन कोविड 19 के कारण मरीजों की संख्या को लेकर आम जनता और प्रशासन दोनो ही बहुत ज्यादा परेशान दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश में दिन प्रतिदिन कोविड की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिस कारण काफी लोगो की मृत्यु भी हो चुकी है। जिस कारण प्रशासन ने जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

Meerut News: Due to the corona, there was silence in the streets and abuses.

जनता को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर निकलने से पहले मास्क पहने और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करे। बार बार साबुन से हाथ धोना चाहिए। मेरठ शहर की जो सड़के आम दिनों में भीड़ से भरी रहती थी। और शहर की जो गलियां वहा रहने वालो की चहल पहल से भरी रहती थी। वो दोनो कोविड 19 की वजह से आज बिल्कुल सुनसान दिखाई दे रही है। शहर के व्यापारियों का और जनता का प्रशासन को सहयोग मिल रहा है। जिले का प्रशासन पब्लिक व व्यापारियों की सुरक्षा हेतु युद्ध स्तर पर मोर्चा संभाले हुए हैं। कोविड 19 के विरुद्ध करवाई करते हुए प्रशासन के भी कुछ लोग इस बीमारी से ग्रस्त हो गए हैं। लेकिन फिर भी यह लोग जनता की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चला रहे हैं।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स